एक्सप्लोरर

यूपी में 23 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा 'सड़क सुरक्षा सप्ताह'

उत्तर प्रदेश में 23 से 29 अप्रैल के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 से 29 अप्रैल के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान साइकिल और स्कूटी रैली, पैदल मार्च, कैंडल मार्च, कार्यशाला, संगोष्ठी और कठपुतली नृत्य का आयोजन किया जाएगा. साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही भी की जाएगी.

परिवहन आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि उन्होंने परिवहन, यातायात, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय, यूपीडीए और एनएचआई विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णत: पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है. उन्होंने निर्देशित किया है कि इस दौरान प्रत्येक बस, आटो, टैम्पों और आरटीओ कार्यालय में भी सड़क सुरक्षा नियमों को प्रदर्शित करने वाला फ्लैस बोर्ड लगाए जाए.

प्रसाद ने बताया कि 23 से 29 अप्रैल के बीच होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 23 को जिला और मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यशाला के साथ ही इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. 24 अप्रैल को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और एनजीओ के सहयोग से जागरूकता फैलाने के लिए पैदल मार्च निकाला जायेगा. 25 अप्रैल को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा. साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चेकिंग भी की जाएगी.

इसी प्रकार 26 अप्रैल को छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और बच्चों को 'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अंकित पेंसिल भी बाटी जाएगी. 27 अप्रैल को टैम्पों, आटों, ई-रिक्शा, बस और ट्रक चालकों की कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. वहीं 28 अप्रैल को जिला न्यायाधीश के माध्यम से बार ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों की संगोष्ठी आयोजित की जायेगी और बच्चों की साइकिल रैली भी निकाली जायेगी. 29 अप्रैल को लड़कियों की स्कूटी रैली निकाली जाएगी और शाम को सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की स्मृति में उनके परिवार को बुलाकर कैंडल प्रज्‍जवलित किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget