एक्सप्लोरर

बीएसपी गठबंधन से अलग नहीं, मायावती परिपक्व नेता हैं, पार्टी का भला जानती हैं: अजीत सिंह

अजीत सिंह ने कहा कि मुद्दे को लेकर योजना बनाना, उसकी पब्लिसिटी करना और फिर पैसा बहाना बीजेपी का काम है. अटल जी की अस्थियों के साथ इन्होंने जो किया वह पूरे देश ने देखा है.

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने बीजेपी को ईवंट मैनेजमेंट कंपनी करार दिया है. मेरठ में जनसंवाद रैली करने निकले अजीत सिंह ने कहा कि मुद्दे को लेकर योजना बनाना, उसकी पब्लिसिटी करना और फिर पैसा बहाना बीजेपी का काम है. अटल जी की अस्थियों के साथ इन्होंने जो किया वह पूरे देश ने देखा है. मेरठ के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि इस चुनावी साल में बीजेपी को सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाने की याद आयी है. पिछली साल यह जश्न क्यों नहीं मनाया. अटल जी को पार्टी आदर्श मानती है और उनकी अस्थियों के साथ क्या-क्या किया गया. मगर बीजेपी कारगिल जीत का जश्न क्यों नहीं मनाती. बीजेपी के वायदे छलावा साबित हुए है. अमित शाह और मोदी की रैलियों में अब लोग नहीं आ रहे है, विरोध हो रहा है. मेरठ में हड़कंप: तालाब की खुदाई के वक्त जमीन के 15 फीट नीचे दबा मिला राकेट ग्रेनेड बीएसपी गठबंधन से अलग नहीं, मायावती परिपक्व नेता हैं, पार्टी का भला जानती हैं: अजीत सिंह यूपी में गठबंधन से पहले कांग्रेस और बसपा के बीच तल्खी को लेकर पूछे गये सवाल पर अजीत सिंह ने कहा कि मुझे बसपा के गठबंधन से अलग होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. यूपी में जो विपक्षी पार्टियां हैं उनके कार्यकर्ताओं और अनुयायियों के बीच गठबंधन हो चुका है. अब केवल नेताओं के बीच गठबंधन बाकी है. मायावती की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए अजीत सिंह ने कहा कि मायावती परिपक्व और पुरानी नेता हैं. पार्टी का भला वह बेहतर जानती हैं. गठबंधन होगा और दिसंबर जनवरी में पूरी तस्वीर साफ होकर सामने आयेगी. एएमयू के कश्मीरी छात्रों ने कहा- मुकदमा वापस नहीं लिया तो लौट जाएंगे घर बीजेपी की योजनाओं को छलावा बताते हुए अजीत सिंह ने कहा कि किसान भुक्तभोगी है. उसे मालूम है कि खाद का दाम बढ़ा है, डीजल के दाम बढ़े हैं, ट्रैक्टर पर अब टैक्स देना है, ट्रैक्टर के टायरों पर अब जीएसटी लगेगा, गन्ना का भुगतान नहीं हुआ है, बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं जा सकी है. किसान तय कर चुका है कि जिस बीजेपी ने उसे दिल्ली में नहीं घुसने दिया, उसके सामने अब याचक बनकर नहीं जायेगा. अब दिल्ली की सरकार बदलकर ही दिल्ली जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget