एक्सप्लोरर

गोरखपुरः क्‍लर्क के लिए परेशानी का सबब बन गई बेटे की एक गलती, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस के हवाले किया

देवरिया के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव का रहने वाला सुधीर कुमार यादव अहमदाबाद के एक स्‍कूल में क्‍लर्क है. वो पत्‍नी अंजना और 21 साल के बेटे सौरभ के साथ छुट्टियों में गांव आया था. आज उसे गोरखपुर से दिल्‍ली के लिए जाने वाली स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्‍ली और वहां से अहमदाबाद जाना था.

गोरखपुरः छोटी सी गलती से परिवार के साथ अहमदाबाद जा रहे युवक की फ्लाइट मिस हो गई. गनीमत ये रही कि वो जेल की हवा खाने से बच गया. दरअसल देवरिया के रहने वाले युवक को स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्‍ली और फिर अहमदाबाद जाना था. वो अपनी पत्‍नी और बेटे के साथ गोरखपुर से नई दिल्‍ली के लिए जाने वाली स्‍पाइस जेट की फ्लाइट पकड़ने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा. वहां पर उसके बैग में जांच के दौरान रिवाल्‍वर की चार बुलेट मिल गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने जांच में ये पाया कि भूलवश उसके बैग में उसके लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चार गोलियां आ गई थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया.

कुंभ से पहले इलाहाबाद को मिली ट्रॉमा सेंटर की सौगात, हाईटेक सुविधाओं से है लैस

युवक को स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्‍ली और वहां से अहमदाबाद जाना था देवरिया के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव का रहने वाला सुधीर कुमार यादव अहमदाबाद के एक स्‍कूल में क्‍लर्क है. वो पत्‍नी अंजना और 21 साल के बेटे सौरभ के साथ छुट्टियों में गांव आया था. आज उसे गोरखपुर से दिल्‍ली के लिए जाने वाली स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्‍ली और वहां से अहमदाबाद जाना था. वो 12 बजे पत्‍नी अंजना और बेटे सौरभ के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा. वहां पर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने जब उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें 32 बोर के रिवाल्‍वर की चार मैगजीन मिल गई.

गोरखपुरः क्‍लर्क के लिए परेशानी का सबब बन गई बेटे की एक गलती, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस के हवाले किया

आरोपी युवक के पास थी रिवाल्‍वर के लाइसेंस की फोटो कॉपी मामला संदिग्‍ध मालूम होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. गोरखपुर एयरपोर्ट एथॉरिटी के डायरेक्‍टर बीएस मीना ने घटना की पुष्टि की है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी युवक के पास उसकी रिवाल्‍वर के लाइसेंस की फोटो कॉपी थी. लेकिन, ओरिजनल डाक्‍यूमेंट नहीं होने के कारण उसे कैंट पुलिस को पूछताछ के लिए सुपुर्द कर दिया गया. कैंट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर कुमार यादव अहमदाबाद के किसी स्‍कूल में क्‍लर्क है. वो रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव का रहने वाला है. उसने 32 बोर की अपनी लाइसेंसी रिवाल्‍वर देवरिया के गन हाउस पर पहले ही जमा कर दी थी.

यूपी में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव रखने के साथ कर सकते हैं कई बड़े एलान

बैग में गलती से बेटे सौरभ ने रिवाल्‍वर का कवर रख दिया था उसके बैग में गलती से बेटे सौरभ ने रिवाल्‍वर का कवर रख दिया था. उसी कवर में चार मैंगजीन लगी हुई थी. कैण्‍ट पुलिस ने बताया कि अधिकारियों से बातचीत और उसके भाई द्वारा ओरिजनल लाइसेंस लेकर आने के बाद उसे कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया. क्‍योंकि युवक ने गलती से मैगजीन बैग में रख ली थी. लिहाजा उसकी मंशा गलत नहीं थी. इसके साथ ही वो पहले ही अपनी रिवाल्‍वर भी जमा कर चुका था. ऐसे में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करना उचित नहीं था. हालांकि उसके पास से रिवाल्‍वर भी बरामद हो जाती, तो आपराधिक कृत्‍य मानकर उसे जेल भेजना पड़ता. जेल की हवा खाने से बच गया छोटी सी गलती के कारण युवक एक तो जेल की हवा खाने से बच गया. वहीं उसकी दिल्‍ली की फ्लाइट भी मिस हो गई. ऐसे में फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों को इस बात की एहतियात बरतनी चाहिए कि वो कोई ऐसी चीज लेकर सफर करने तो नहीं जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्‍हें जेल की हवा खानी पड़े.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget