एक्सप्लोरर

आखिरकार रंग लाई रिमझिम की मेहनत, सीएम योगी को भेंट की पिता की बनाई खड़ांऊ

आख़िरकार रिमझिम की मेहनत रंग लाई. छह साल की अनाथ बच्ची ने अपने पिता की अधूरी ख़्वाहिश पूरी की. जब रिमझिम की मुलाक़ात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई.

लखनऊ: आख़िरकार रिमझिम की मेहनत रंग लाई. छह साल की अनाथ बच्ची ने अपने पिता की अधूरी ख़्वाहिश पूरी की. जब रिमझिम की मुलाक़ात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई. योगी ने लखनऊ में उसे अपने सरकारी घर पर बुलाया. रिमझिम ने अपने पिता की बनाई खडाऊ सीएम को दी. यही तो उसके पिता आनंद शर्मा भी चाहते थे.

उन्होंने अपने हाथों से इसे बनाया था. उनकी इच्छा थी कि वो इसे सीएम योगी को भेंट करें लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था. आनंद शर्मा बिजली विभाग में ठेके पर काम करते थे. पिछले साल नवंबर महीने में बिजली के खम्भे में करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी. रिमझिम जब तीन साल की थी, तब उसकी मां गुज़र गई थीं.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिमझिम को 5 लाख रूपये दिए जिसे बैंक में जमा करा दिया जाएगा. इससे मिलने वाला ब्याज उसकी पढ़ाई का ख़र्च होगा. रिमझिम का 5 लाख रूपये का बीमा भी कराने का फ़ैसला हुआ है. इससे पहले बिजली विभाग भी उसे पाँच लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का एलान कर चुकी है.

योगी ने रिमझिम से इसकी पढ़ाई के बारे में पूछा. वो एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है. योगी ने रिमझिम से इस बात की भी जानकारी ली कि उसे स्कूल बैग और किताबें मिली हैं या नहीं. बच्ची ने योगी को हिंदी में एक कविता भी सुनाई. लेकिन जब योगी ने उससे पूछा तुम बड़ी होकर क्या बनना चाहती हो, रिमझिम हंस कर रह गई.

अनाथ रिमझिम ने अपने पिता के निधन के बाद उनकी अधूरी ख़्वाहिश को पूरा करने की ठान ली. वो अपने नानी के घर लखनऊ के माल इलाक़े में रहती है. सबसे पहले उसने अपने पिता की इच्छा वाली बात अपने मामा को बताई. फिर रिमझिम मामा के साथ गाँव के प्रधान के पास गई.

उनसे कहा कि वो योगी आदित्यनाथ से मिल कर उन्हें वो खडांऊ देना चाहती है जिसे उसके पिता ने बनाया था. लेकिन प्रधान उसकी कोई मदद नहीं कर पाये. फिर एक दिन वो अपने घर वालों के साथ इलाक़े के सांसद कौशल किशोर से मिलने गई, उन्हें भी अपने मन की बात बताई, लेकिन यहाँ भी बात बन नहीं पाई.

इसी बीच ये ख़बर मीडिया में आ गई कि एक अनाथ लड़की अपने पिता की बनाई खड़ांऊ मुख्यमंत्री को देना चाहती है. योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से मामले की पूरी जानकारी ली. लखनऊ के डीएम कैशलराज शर्मा से रिपोर्ट मँगवाई, फिर रिमझिम को मुख्य मंत्री के घर बुलाया गया. उसकी नानी, मामा और मामी सब साथ ही योगी के घर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget