एक्सप्लोरर

योग दिवस कार्यक्रम से दूर रहे नीतीश कुमार, सुशील मोदी बोले- इसमें राजनीति नहीं

नीतीश की पार्टी जेडीयू की योग दिवस कार्यक्रम से गैर मौजूदगी पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में बीजेपी कोटे के सभी मंत्री मौजूद नहीं थे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकलता है कि वह सभी योग के विरोधी हैं.

पटना: बिहार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन सरकार में इन दिनों शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. आज ही जब इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया तो नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की तरफ से ना ही मंत्री और ना ही अदना सा कोई कार्यकर्ता ही भाग लेने पहुंचा. वहीं सुशील कुमार मोदी, मंत्री रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

नीतीश की पार्टी जेडीयू की गैर मौजूदगी पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में बीजेपी कोटे के सभी मंत्री मौजूद नहीं थे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकलता है कि वह सभी योग के विरोधी हैं. यह जरूरी नहीं है कि सभी आएं और योग कार्यक्रम में भाग लें.

वहीं जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि योग दिवस पर सबको बधाई है. हम लोग अपने अपने घरों में वर्षों से योग करते रहे हैं आज भी किए. जेडीयू के इस आयोजन में शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा कि ये एक साधना है जिसे हमारे पूर्वज भी करते रहे हैं. बीजेपी के साथ जोड़कर इसे नहीं देखा जाना चाहिए.

योग दिवस कार्यक्रम से दूर रहे नीतीश कुमार, सुशील मोदी बोले- इसमें राजनीति नहीं

2015 में बिहार की राजधानी पटना में अमित शाह खास तौर पर हिस्सा लेने आए थे. उस साल लालू ने खूब मज़ाक उड़ाया था जबकि नीतीश इसे सार्वजनिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत बताया था. अब सरकार में शामिल होने बाद भी नीतीश योग के आयोजन में नहीं आए. हालांकि नीतीश अपने घर पर हर रोज की तरह आज भी योग का अभ्यास किए.

पीएम मोदी ने देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ किया योग, कहा- योग मानवता को जोड़ता है

दरअसल, बिहार की एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, आरएलएसपी) में लंबे समय से खटपट चल रही है. सभी की नजर 2019 के लोकसभा चुनाव पर है. नीतीश कुमार ने पिछले महीने लोकसभा चुनाव में 25 सीटों की मांगकर बीजेपी पर दबाव बढ़ा दिया था. बीजेपी ने तब तो नीतीश को बड़ा भाई मान लिया, लेकिन अब बीजेपी ने पलटवार किया है. बिहार बीजेपी के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने 22 सीटों का दावा पेश किया है. कहा है कि जहां बीजेपी के उम्मीदवार पिछला चुनाव जीते हैं उन तमाम सीटों पर बीजेपी फिर से अपना कैंडिडेट खड़ा करेगी.

आरएलएसी और एलजेपी भी 2014 लोकसभा चुनाव की तर्ज पर ही सीट मांग रही है. 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू बीजेपी से अलग हो गई थी. पिछले दिनों नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी आगाह करते हुए कहा था कि हम काम करते रहेंगे. हम कभी भी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘’बहुत लोगों को एलाइंस-वलाइन्स पर परेशानी होने लगती है. उसको छोड़िए. काम के एजेंडे को देखिए. हम न्याय के साथ विकास को लेकर आगे बढ़ रहे है. हम लोगों की सेवा में लगे रहते हैं.’’

नीतीश का BJP को इशारा: एलायंस की कीमत पर क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget