एक्सप्लोरर

चुनाव के समय जानबूझकर उछाले जा रहे हैं धार्मिक मुद्दे: अखिलेश यादव

बता दें कि योगी ने गत मंगलवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था. योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है.

लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित कहने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय धार्मिक मुद्दों को उछालकर विकास से ध्यान भटकाया जा रहा है. अखिलेश कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र के गांव में खंजाचीनाथ के दूसरे जन्मदिन पर उसके माता-पिता को घर का तोहफा दिया.

उन्होंने कहा, "केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार लंबे समय से विकास की बात कर रही थी. देश व प्रदेश में विकास की लंबी बातें करने वाली पार्टी के मुंह से अब विकास की बात गायब हो गई है. बीजेपी जब कोई काम करने में नाकाम रही तो लोगों को लड़ाने का काम शुरू कर दिया है."

अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में डर और भय का माहौल है. वहीं पुलिस फर्जी एन्काउंटर कर रही है. फर्जी अपराधी बनाकर एन्काउंटर किया जा रहा है. पुलिस वाले खुद को फर्जी गोली मार रही है. इन सबके चलते अपराध कम होने के बजाय बढ़ा है. फर्जी एन्काउंटर की बात हम (विपक्ष) नहीं कह रहे, बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ये बात कही है."

पूर्व मुख्यमंत्री ने चलते-चलते मेट्रो पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा, "मैं तो कानपुर आया था यह सोचकर कि मेट्रो में भी घूम लूंगा, लेकिन सपा की सरकार जाने के बाद से मेट्रो का काम बिल्कुल ठप हो गया.हमें तो विकास को ही भगवान मानना चाहिए. विकास का हर काम हमारे लिए तो सबसे बड़ा मंदिर है. विकास के काम से ही जनता तो राहत मिलती है."

बता दें कि हाल ही में सीएम योगी ने इस मामले को तूल दिए जाने पर उन्होंने इशारों में अपनी नाराज़गी जताई और चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जिन्हे धर्म के मर्म की जानकारी नहीं है, वह भी हर बात को संकीर्णता के दायरे में लाकर सोचते हैं और बाल की खाल निकालने का काम करते हैं. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि किसी के काम पर उंगली उठाना आसान होता है, लेकिन अगर दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय हर कोई अपनी ज़िम्मेदारी निभाने लगे तो यह धरती दिव्यलोक बन सकती है. सीएम योगी ने इशारों में अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा कि अगर लोग दूसरों की कमियां खोजने के बजाय उनकी गलतियों से सबक लें तो देश की तस्वीर बदल सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget