एक्सप्लोरर

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वालों ने तो रिकार्ड ही बना दिया

इतनी संख्या में कभी भी इतने सारे लोग राम जन्म भूमि नहीं पहुंचे थे. धर्म सभा के कारण कई तरह की पाबंदियों के बावजूद हज़ारों लोगों ने राम लला के दर्शन किए.

नई दिल्लीः अयोध्या में धर्म सभा के दिन रामलला के दर्शन करने वालों ने रिकार्ड बना दिया. एक दिन में ही क़रीब 68 हज़ार भक्तों ने भगवान की पूजा की. ये इस साल का रिकार्ड है. इतनी संख्या में कभी भी इतने सारे लोग राम जन्म भूमि नहीं पहुंचे थे. धर्म सभा के कारण कई तरह की पाबंदियों के बावजूद हज़ारों लोगों ने राम लला के दर्शन किए. अयोध्या में रामलला का मंदिर सिर्फ़ 8 घंटों के लिए ही खुलता है. मंगला आरती के बाद सवेरे 7 बजे दर्शन शुरू होता है. फिर भोग आरती के साथ मंदिर 11 बजे बंद हो जाता है. 25 नवंबर को इस दौरान 27 हज़ार 64 लोगों ने भगवान राम के दर्शन किए. जाड़े के मौसम में मंदिर फिर दोपहर 2 बजे खुलता है और शाम 6 बजे बंद हो जाता है. इन चार घंटों में 40 हज़ार 824 भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. इस तरह एक दिन में 67 हज़ार 888 लोग राम मंदिर पहुंचे ये इस साल का रिकार्ड है जबकि 24 नवंबर को 17,680 23 नवंबर को 49,112 और 22 नवंबर को 27,635 लोगों ने भगवान के दर्शन किए. कार्तिक महीना हिंदू धर्म में सबसे अधिक शुभ माना जाता है. इस दौरान अयोध्या नगरी में मेला लगा रहता है. देश के कोने कोने से लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा थी. इस दिन सरयू में स्नान और फिर भगवान राम की पूजा की परंपरा रही है. इसीलिए उस दिन राम जन्म भूमि पहुंचने वालों की संख्या 50 हज़ार के क़रीब पहुंच गई थी. विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म सभा बुलाई थी. शहर के अंदर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक थी. सुरक्षा कारणों से राम जन्म भूमि तक पहुंचने के अधिकतर रास्ते बंद कर दिए गए थे. चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए थे. इसके बावजूद संख्या के मामले में लोगों ने रामलला के दर्शन के साल भर के रिकार्ड तोड़ दिए. हमें मंदिर के लिये टुकड़ा नहीं पूरी जमीन चाहिए, बंटवारे का फॉर्मूला मंजूर नहीं: विहिप अयोध्या में राम जन्मभूमि पर कोई मकबरा या मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी: केशव प्रसाद मौर्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बयाना: सूखे कुएं में छिपा था 5 करोड़ की दवाइयों का जखीरा, 274 कार्टन बरामद
बयाना: सूखे कुएं में छिपा था 5 करोड़ की दवाइयों का जखीरा, 274 कार्टन बरामद
बिहार: 13 साल की नौकरी में दरोगा बना करोड़पति, EOU की छापेमारी में खुलासा
बिहार: 13 साल की नौकरी में दरोगा बना करोड़पति, EOU की छापेमारी में खुलासा
एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत
एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत
मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें
मुंबई: आज से 5 एंट्री पॉइंट्स पर टोल रेट में इजाफा, जान लें नई दरें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget