एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ की महिला सुरक्षा पर पड़ताल: लखनऊ में रात को सड़क पर महिला रिपोर्टर को अकेला देख घूरते रहे लोग

देश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं. इसकी पड़ताल की एबीपी न्यूज़ संवाददाता प्रतिमा मिश्रा ने यूपी की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग सड़कों पर.

लखनऊ: आपका अपना चैनल एबीपी न्यूज़ लगातार देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसकी पड़ताल कर रहा है. इसी सिलसिले में एबीपी न्यूज़ रिपोर्टर प्रतिमा मिश्रा मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग सड़कों पर अकेली खड़ी रहीं. राजधानी के लोहिया पथ पर समता मूलक चौक के पास एबीपी रिपोर्टर प्रतिमा मिश्रा को अकेले देखकर लोग उनके पास चक्कर काटने लगे.

प्रतिमा मिश्रा को रास्ते में अकेला पाकर कई बाइक वाले बार-बार उनके पास आने की कोशिश करने लगे. एक स्कूटी सवार ने प्रतिमा के पास तीन चक्कर काटे. इसके बाद वह स्कूटी रोककर प्रतिमा के पास खड़ा हो गया और प्रतिमा को घूरने लगा. इसके बाद जब हमारी जांबाज रिपोर्टर ने कड़ाई से सवाल पूछा तो स्कूटी सवार वहां से भाग गया.

ABP न्यूज़ की महिला सुरक्षा पर पड़ताल: लखनऊ में रात को सड़क पर महिला रिपोर्टर को अकेला देख घूरते रहे लोग प्रतिमा मिश्रा

एबीपी न्यूज की ऑपरेशन बेटी बचाओ मुहिम के तहत संवाददाता प्रतिमा मिश्रा करीब 30 मिनट तक समता मूलक चौक के पास खड़ी रहीं. लेकिन इस दौरान पुलिस की एक भी गाड़ी यहां से नहीं गुजरी. जो लोग गुजर रहे थे उनकी निगाहें सिर्फ घूर रही थीं. हालांकि, इसी बीच एक ऐसा बाइक सवार भी पहुंचा जिसके इरादे नेक थे और वह बीच सड़क पर अंधेरी रात में खड़ी एक अकेली लड़की की मदद करना चाहता था.

ABP न्यूज़ की महिला सुरक्षा पर पड़ताल: लखनऊ में रात को सड़क पर महिला रिपोर्टर को अकेला देख घूरते रहे लोग

इसके बाद हमारी संवाददाता लोहिया पथ पर नेहरू एंकलेव के पास एक बस स्टैंड पर खड़ी हुईं. लेकिन प्रतिमा ने महसूस किया कि बस स्टैंड पर अकेले खड़े रहना किसी गुनाह से कम नहीं है. इसके बाद हमारी संवाददाता प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण इमारत यानी विधानसभा भवन के ठीक सामने मौजूद थीं. ये वो जगह है जिसके आसपास मुख्यमंत्री के दफ्तर से लेकर तमाम मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं. तब रात के करीब 11.15 बज रहे थे. यहां भी वही नजारा था और आने-जाने वाले सभी लोग महिला को अकेले पाकर घूर रहे थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया.

चिन्मयानंद केस: पीड़ित लड़की को जमानत मिली, वसूली के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget