एक्सप्लोरर

यूपी: सांसद पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने लगाए धमकी देने के आरोप

बीएसपी के घोसी सांसद अतुल राय पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि सांसद उसका हश्र उन्नाव कांड की पीड़िता की तरह करने की धमकियां दे रहा है.

बलिया: बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि सांसद उसका हश्र उन्नाव कांड की पीड़िता की तरह करने की धमकियां दे रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिये हैं.

वाराणसी की एक पूर्व छात्रा ने बसपा के घोसी से सांसद अतुल राय पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था. राय इस मामले में जेल में हैं. जेल में होने के कारण वह अभी तक सांसद की शपथ नहीं ले सके हैं.

रेप की कथित पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि सांसद राय के लोग मुझे, मेरे गवाह और परिवार को बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं. हमें लगातार धमकी मिल रही हैं. मेरे मुकदमे के पैरोकार के विरुद्ध बलिया में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है.

पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने वालों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हम तुम्हारा उन्नाव पीड़िता जैसा हाल कर देंगे. उसने कहा,"मैं बिना बाप की असहाय बेटी हूं. मेरी आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि मुझे जल्द से जल्द न्याय दिलाएं."

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने जानकारी दी कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और इसके लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिये गए हैं. पुलिस का दस्ता तैनात किया गया है.

उल्लेखनीय है कि वाराणसी की एक छात्रा ने बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था. छात्रा का आरोप है कि राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता बलिया जिले की रहने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget