एक्सप्लोरर

चुनावी फायदे के लिए 'राम मंदिर' कार्ड खेल रही है बीजेपी: विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने मंदिर मुद्दे को लेकर अचानक तेज हुई सरगर्मियों के बारे में कहा कि बीजेपी एक बार फिर राम मंदिर कार्ड खेल रही है, ताकि लोगों की भावनाएं भड़कायी जाएं और उसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले.

लखनऊ: मंदिर मुद्दे को लेकर भगवा संगठनों की गतिविधियों में हाल में आयी तेजी के बीच विपक्षी दलों ने इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले लोगों की भावनाएं भड़काकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के मकसद से खेला जा रहा खेल करार दिया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने मंदिर मुद्दे को लेकर अचानक तेज हुई सरगर्मियों के बारे में सोमवार को कहा कि बीजेपी एक बार फिर राम मंदिर कार्ड खेल रही है, ताकि लोगों की भावनाएं भड़कायी जाएं और उसका फायदा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले.

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर ताजा गहमागहमी महज सियासी खेल है. यह इसलिये शुरू हुआ है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है और बीजेपी के पास अब जनता को बरगलाने के लिये और कुछ नहीं बचा है. वह उस मंदिर मुद्दे पर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है जो पहले से ही अदालत में लम्बित है.

कश्यप ने कहा कि केन्द्र की तरह उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के पास भी मंदिर मुद्दे के अलावा और कुछ नहीं बचा है. राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों और योजनाओं का नाम बदलने के सिवा और कुछ नहीं किया है. जनता इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है. राम मंदिर का मुद्दा भड़काने और शहरों के नाम बदलने का हथकंडा इस बार काम नहीं आएगा.आगामी चुनाव में बीजेपी की पराजय निश्चित है.

कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान ने भी मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि समाज को बांटकर सियासी फायदा लेना ही बीजेपी का मुख्य एजेंडा है. बीजेपी अपने साथी संगठनों की मदद से मंदिर मुद्दे को उठाकर अगला लोकसभा चुनाव जीतने की फिराक में है.

चौहान ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती है और वह साम्प्रदायिकता फैलाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी.

गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिये विश्व हिन्दू परिषद समेत अनेक भगवा संगठनों की गतिविधियां हाल में काफी तेज हो गयी हैं. पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित साधु-संतों की बैठक में सरकार को ‘धर्मादेश‘ दिया गया था कि वह मंदिर निर्माण के लिये अध्यादेश लाये, या फिर कानून बनाए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी पिछले दिनों वाराणसी में मंदिर निर्माण के लिये माहौल बनाने की जरूरत बतायी थी. माना जा रहा है कि इसी सरगर्मी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में ‘विराट धर्मसभा‘ आयोजित की जानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget