एक्सप्लोरर

मैंने नीतीश जी से बात की है, बिहार में बरकरार रहेगा एनडीए: रामविलास पासवान

एलजेपी प्रमुख ने कहा , ‘‘मैंने नीतीश जी से बात की है. मैंने बीजेपी नेताओं से भी बात की है. आपको बताना चाहुंगा कि एनडीए बरकरार रहेगा. हम सभी एक ही जहाज पर सवार हैं और कोई भी इसे डुबाना नहीं चाहेगा.’’

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी बातचीत के बाद आज कहा कि राज्य में बीजेपी नीत एनडीए बरकरार रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा. दरअसल, नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं. उनकी पार्टी के कई नेता जेडीयू को गठबंधन में बड़े साझेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं.

आरजेडी प्रमुख लालू यादव का कुछ ही दिन पहले मुंबई में एक ऑपरेशन होने के बाद उनके साथ नीतीश कुमार की टेलीफोन पर हुई बातचीत ने भी अटकलों को तेज कर दिया है. पासवान ने कहा कि उन्होंने आज नीतीश कुमार से बात की और जेडीयू नेता ने उनसे कहा कि एनडीए बरकरार रहेगा.

एलजेपी प्रमुख ने कहा , ‘‘मैंने नीतीश जी से बात की है. मैंने बीजेपी नेताओं से भी बात की है. आपको बताना चाहुंगा कि एनडीए बरकरार रहेगा. हम सभी एक ही जहाज पर सवार हैं और कोई भी इसे डुबाना नहीं चाहेगा.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को राज्य का दौरा करेंगे और उनके नीतीश कुमार से मुलाकात करने की उम्मीद है. शाह ने हाल ही में पासवान से मुलाकात की थी.

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के बीच कथित मतभेद की खबरों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं की जब बैठक होगी, तब इसे सुलझा लिया जाएगा. पासवान ने आरजेडी को गंदगी से भरा बताया, जहां कोई भी नहीं जाना चाहेगा.

रामविलास पासवान ने नीतीश कुमार की लालू यादव के साथ हुई बातचीत के बाद लगाई जा रही अटकलों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ हफ्तों में आरजेडी प्रमुख के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उन्हें या उनके सहयोगियों को चार फोन कॉल किए हैं. पासवान ने कहा कि हर चीज को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए.

बिहार में आरजेडी नीत गठबंधन के दरवाजे नीतीश कुमार की वापसी के लिए बंद होने संबंधी तेजस्वी यादव के बयान के बारे पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget