एक्सप्लोरर

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए रामविलास पासवान, दूसरी बार उच्च सदन पहुंचे

इस बार रामविलास पासवान ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. उन्होंने हाजीपुर सीट से अपने छोटे भाई और बिहार एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को मैदान में उतारा और वे जीतने में कामयाब रहे. पासवान दूसरी बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं.

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. बिहार विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर बटेश्वर नाथ पांडेय ने बताया, "उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और इस आशय का प्रमाण पत्र उन्हें सौंप दिया गया." रामविलास को प्रमाण पत्र उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सौंपा गया.

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं. राज्यसभा की सदस्यता से उनके इस्तीफा दे देने के बाद ऊपरी सदन की इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था.

1960 के दशक में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के विधायक के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले रामविलास पासवान दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में अपने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से पराजित हो जाने पर रामविलास अपने सहयोगी दल आरजेडी की मदद से 2010 में राज्यसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए थे.

रामविलास ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से दो साल पहले 2014 में राज्यसभा से इस्तीफा देकर एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर हाजीपुर से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे. बिहार में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सीट साझा की योजना की घोषणा के समय उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने और राज्यसभा का मार्ग चुनने की बात कही थी. रामविलास पासवान ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से अपने छोटे भाई और एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया था और वे विजयी रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget