एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भले ही प्रियंका को सक्रिय राजनीति में अब घोषित तौर पर सामने लाया गया हो, लेकिन अघोषित रूप से वह 15-20 वर्षों से काम कर रही हैं.

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गाँधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाये जाने को उसका (कांग्रेस) आंतरिक मामला बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते. सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस द्वारा भले ही प्रियंका को सक्रिय राजनीति में अब घोषित तौर पर सामने लाया गया हो, लेकिन अघोषित रूप से वह 15-20 वर्षों से काम कर रही हैं. कुछ भी हो लेकिन कांग्रेस बीजेपी को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा, "हमने विकास को प्राथमिकता दी और उसी दिशा में लगातार काम कर रहे है, यह सब जनता को महसूस और दिखाई दे रहा है. बीजेपी की सोच काफी बड़ी है, इसलिए कांग्रेस को हम कभी चुनौती मानते ही नहीं हैं." उत्तर प्रदेश में बीजेपी के घटक दलों, खासतौर से अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ सुरों पर उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के उत्तर प्रदेश के गठबंधन के हमारे सभी साथी हमारे साथ रहेंगे. थोड़ी बहुत खटपट परिवार में चलती रहती है. हम सब साथ रहेंगे. सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव की बाबत कहा, "प्रदेश में बीजेपी 71 से कम सीटें नहीं जीतेगी और मैं लखनऊ से ही चुनाव लड़ूंगा. बीजेपी एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाएगी."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
UP Politics: अखिलेश यादव के इस फैसले से खुश हुए संजय निषाद, कहा- हम बधाई देते हैं...
अखिलेश यादव के इस फैसले से खुश हुए संजय निषाद, कहा- हम बधाई देते हैं...
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget