एक्सप्लोरर

पवित्र गंगा स्नान और भगवान विश्वानाथ के दर्शन के लिए रेलवे शुरू की बक्सर-वाराणसी ट्रेन

इस मौके पर बक्सर से सांसद एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा, ‘‘आज बक्सर के लोगों के लिए खुशी का क्षण है क्योंकि इस सीधी ट्रेन से उन्हें काशी जाने में मदद मिलेगी.''

नई दिल्ली: गंगा में पवित्र स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को वाराणसी लेकर जाने वाली एक विशेष ट्रेन के लिए बक्सर में जनता की मांग पूरी करते हुए रेलवे ने बुधवार को एक मेमू ट्रेन शुरू की, जो दोनों शहरों को जोड़ेगी. बिहार के बक्सर में 16 बोगियों वाली मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट पर अपनी यात्रा शुरू करेगी और सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेगी. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

सिन्हा ने कहा, ‘‘लोग सुबह छह बजकर 15 मिनट पर अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और दस बजे तक पहुंच सकते है. इसके बाद वे भगवान विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं, गंगा में स्नान कर सकते हैं और शाम छह बजकर 45 मिनट पर वापसी की यात्रा शुरू करके रात 10 बजे तक बक्सर लौट सकते हैं. 16 बोगियों वाली मेमू ट्रेन में 1,500 लोगों को ले जाने की क्षमता है.’’

इस मौके पर बक्सर से सांसद एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा, ‘‘आज बक्सर के लोगों के लिए खुशी का क्षण है क्योंकि इस सीधी ट्रेन से उन्हें काशी जाने में मदद मिलेगी. यह उल्लेखनीय है कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान बक्सर में कई विकास कार्य किए गए.’’

चौबे ने यह भी प्रस्ताव दिया कि मेमू में मुनि विश्वमित्र और भगवान राम के चित्र लगे होने चाहिए ताकि हिंदू देवता से बक्सर के जुड़ाव का देशभर में प्रचार किया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि है लेकिन बक्सर उनकी ‘कर्मभूमि’ है. यहां पर उन्होंने प्रशिक्षण लिया.’’ बहरहाल, सिन्हा ने इस अनुरोध पर कोई वादा नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन कई ऐतिहासिक महत्व के शहरों से होकर गुजरेगी और किसी खास थीम पर इस पर तस्वीरें बनाना दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget