एक्सप्लोरर

जनाधार खो चुके हैं राहुल गांधी, किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे: BJP

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ‘‘राहुल गांधी जनाधार खो चुके हैं. किसानों, गरीबों और नौजवानों के सामने भी उनका असली चेहरा उजागर हो चुका है. खुद उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनता का विश्वास राहुल पर से उठ चुका है.’’

लखनऊ: बीजेपी ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह सस्ती सियासत के लिए किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने राहुल गांधी के लखनऊ दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी सस्ती सियासत के लिए किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

त्रिपाठी ने कहा कि राहुल में अगर जरा भी नैतिकता है तो सबसे पहले उन्हें अमेठी में ट्रस्ट के नाम पर हथियाई गई गरीब किसानों की जमीन तत्काल वापस कर देनी चाहिए. नौकरी की आस में सम्राट साइकिल कंपनी को अपनी जमीनें देने वाले किसान अब कंपनी के भागने के बाद भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं. प्रवक्ता ने कहा कि ना किसानों के पास जमीन बची ना ही नौकरी मिली. यहां तक कि उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला. उल्टे ट्रस्ट के नाम पर किसानों की जमीन गांधी परिवार के हाथों में जा चुकी है.

राहुल गांधी जनाधार खो चुके हैं: बीजेपी

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जनाधार खो चुके हैं. किसानों, गरीबों और नौजवानों के सामने भी उनका असली चेहरा उजागर हो चुका है. खुद उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनता का विश्वास राहुल पर से उठ चुका है.’’ उन्होंने कहा कि आज जिस मामले में राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर विरोध जताने गए थे, ये मामला भी खुद उनकी ही सरकार के वक्त का है और तब यूपीए सरकार ने ही इस मामले को सुलझाने के बजाए और उलझा दिया था.

त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित के लिए शानदार फैसले ले रही है. जनधन खातों, नीम कोटेड यूरिया के उत्पादन, सस्ती बीमा लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर सरकार ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है.

बीजेपी की सरकार ने किसान कर्जमाफी का वादा पूरा किया: त्रिपाठी

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और सरकार ने अपना यह वादा पहली ही कैबिनेट में पूरा किया. यही नहीं गेहूं खरीद के रिकॉर्ड कायम किए गए और गन्ना किसानों का सौ फीसदी भुगतान भी किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं सालों से बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू की जा रही है. ऐसे में हताश और निराश कांग्रेस के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि आजादी के बाद करीब छह दशक तक सरकार चलाने के बाद भी किसानों की हालत क्यूं नहीं सुधरी.

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यही नहीं, मनरेगा में गरीब किसानों के लिए आए पैसे की भी जमकर लूट हुई. सवाल यह है कि तब राहुल गांधी कहां थे जब मनरेगा के जरिए गरीब किसानों का हक लूटा जा रहा था और उनके लिए आए पैसों की बंदरबांट हो रही थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सार्वजनिक मंच तक पहुंचा रावणा-भाटी विवाद, राजसमंद के जागरण में भिड़े समर्थक
राजस्थान: सार्वजनिक मंच तक पहुंचा रावणा-भाटी विवाद, राजसमंद के जागरण में भिड़े समर्थक
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों में होती थी सप्लाई
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों में होती थी सप्लाई
UP Politics: अखिलेश यादव ने दी 'PDA' फॉर्मूले को धार, युवाओं का आह्वान कर दिया बड़ा संदेश, सियासी हलचल बढ़ी
अखिलेश यादव ने दी 'PDA' फॉर्मूले को धार, युवाओं का आह्वान कर दिया बड़ा संदेश, सियासी हलचल बढ़ी
वाराणसी से इन रूट पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, अब देना पड़ेगा इतना टोल टैक्स
वाराणसी से इन रूट पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, अब देना पड़ेगा इतना टोल टैक्स

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget