एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोरखधंधा: दस मील तक लग रही ट्रकों की कतार, सात दिन तक करना पड़ रहा है इंतजार

सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम ऑफिस के कर्मचारियों ने बताया कि 16 अप्रैल से एक्सपोर्ट परमिट प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. इससे पहले व्यवस्था मैनुअल थी. जब परमिट व्यवस्था मैनुअल थी तब प्रतिदिन अमूमन चार से पांच सौ गाड़ियां पास हो जाती थीं.

सोनौली (महराजगंज): एक तरफ तो सरकार सारी कर प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी करने की कवायद में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उसके ही कुछ महकमे इस डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का मखौल बनाए हुए हैं. हम बात कर रहे हैं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर से सटे नेपाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा की एक प्रमुख उत्पाद एवं सीमा शुल्क चौकी -सोनौली की, जहां पिछले दस दिनों से नियमित तौर पर ट्रकों की मीलों लम्बी कतारें लगी हुई दिख रही हैं. शुक्रवार को जब एबीपी की टीम मौके पर पहुंची तो अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15-16 किलोमीटर यानि लगभग दस मील पहले से ट्रकों की कतार दिखनी शुरू हो गयी. पूछने पर ट्रक चालकों ने बताया कि ये कतार पुलिस ने लगवा रखी है और पुलिस के मनचाहे तरीके से बॉर्डर पर करने के सिवाय अन्य कोई विकल्प नही है. आलम यह है कि सीमा से 15-16 किलोमीटर पहले से हजारों ट्रक कतारबद्ध होकर इंतजार कर रहे हैं.

ऑनलाइन परमिट सिस्टम हुआ ध्वस्त: बीएसएनएल के अधिकारी लाचार

सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम ऑफिस के कर्मचारियों ने बताया कि 16 अप्रैल से एक्सपोर्ट परमिट प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. इससे पहले व्यवस्था मैनुअल थी. जब परमिट व्यवस्था मैनुअल थी तब प्रतिदिन अमूमन चार से पांच सौ गाड़ियां पास हो जाती थीं. लेकिन जबसे ऑनलाइन हुआ है तबसे किसी भी दिन सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल पूरे दिन काम नहीं किया है, जिस वजह से किसी भी दिन दो-ढाई सौ से ज्यादा टोकन रिलीज नहीं हो पाए हैं. शुक्रवार को सुबह से ही सर्वर बैठ गया और बीएसएनएल ने असमर्थता व्यक्त कर दी, जिससे टोकन मिलना एकदम ही बंद हो गया. जब एबीपी न्यूज की टीम मौके पर पहुंची तो टोकन काउंटर के कर्मचारी नो सर्विस लिंक की तख्ती लगाए बैठे हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोरखधंधा: दस मील तक लग रही ट्रकों की कतार, सात दिन तक करना पड़ रहा है इंतजार

पुलिस चला रही समानांतर निकासी व्यवस्था

आसपास पता करने पर जानकारी हुई कि इस परेशानी के आलम में स्थानीय पुलिस परमिटेड वाहनों को मनचाहे तरीके से पास करा रहे हैं. जिसने इस व्यवस्था में कोढ़ में खाज का काम किया है. बताया जाता है कि पुलिस के लोग परमिट हासिल किए वाहनों को एक निश्चित रकम लेकर सुबह कतार से निकालकर सीमा पार करवा देते हैं. जो ट्रक मालिक निश्चित रकम नही देता उसे उसी तरह कतार में खड़ा रहना पड़ता है. सोनौली कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने उत्पाद एवं सीमा शुल्क कार्यालय के बगल में स्थित एक लॉज को इस काम के लिए अपना ठिकाना बना रखा है.

छह से सात दिन तक फंसे रह रहे हैं वाहन

पता करने पर जानकारी हुई कि कुछ वाहन परमिट और पुलिस के गोरखधंधे में फंसकर छह/सात दिनों से अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी पीड़ा समझने वाला नही है.लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो परमिट व्यवस्था को फिर से मैनुअल करना पड़ जाएगा. ऐसे में यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की कवायद बस सफेद हाथी साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget