एक्सप्लोरर

अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को कहते हैं 'भइया जी', चौपाल सभाओं में मिलती हैं लोगों से

बहुत लंबे वक्त से अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का नाता रहा है. जब राहुल और प्रियंका छोटे थे तब लोगों ने राहुल गांधी की तरह प्रियंका को भी भइया कहना शुरु कर दिया और आज भी उन्हें अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता भइया जी कह कर ही बुलाते हैं.

लखनऊ: बहुत लंबे वक्त से अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का नाता रहा है. जब राहुल और प्रियंका छोटे थे तब लोगों ने राहुल गांधी की तरह प्रियंका को भी भइया कहना शुरु कर दिया और आज भी उन्हें अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता भइया जी कह कर ही बुलाते हैं.

ऐसा माना जाता है कि प्रियंका को तामझाम पसंद नहीं और बड़ी रैलियों की अपेक्षा वह चौपालों में लोगों से मिलना पसंद करती हैं. वो जिस तरह सौम्यता के साथ लोगों से पेश आती हैं, लोग उनमें कांग्रेस का भविष्य देखते हैं.

प्रियंका गांधी की उम्र अब 47 साल है और राजनीति में उन्होंने अब जाकर औपचारिक प्रवेश लिया है. ऐसा माना जाता है कि वह अभी तक राजनीति से इसलिए दूर रहीं क्योंकि तुरंत ही उनकी तुलना राहुल गांधी के साथ शुरु हो जाती.

सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था. ऐसी भी चर्चाएं रही हैं कि सोनिया गांधी की तबियत के मद्देनजर प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं हालांकि कभी कहीं राहुल, सोनिया और प्रियंका ने ऐसा नहीं कहा.

ये तो सभी जानते हैं कि यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की रूपरेखा प्रियंका ने ही बनाई थी और खुद अखिलेश से बात भी की थी. हालांकि इस गठबंधन को यूपी में सफलता नहीं मिल पाई.

प्रियंका गांधी अभी तक अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का प्रचार करती रही हैं. वे अभी तक राजनीति में नहीं आईं थीं हालांकि कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे वक्त से ये मांग करते रहे थे कि उन्हें सक्रिय राजनीति में लाया जाए.

वैसे अभी तक प्रियंका परदे के पीछे रह कर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाती रही हैं. माना जाता है कि राहुल और सोनिया उनसे सलाह भी लेते हैं. माना जाता रहा है कि प्रियंका कांग्रेस का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड हैं और उनके आने से कांग्रेस में नई जान पड़ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget