एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के बचाव में आए ओसामा खुर्शीद, कहा- कंटेट चोरी के आरोप निराधार, सबूत दें शाश्वत गौतम

25 फरवरी को कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम ने प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर ने कंटेंट की नकल की है. अब इस मामले में ओसामा खुर्शीद नाम के शख्स सामने आए हैं.

पटना: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर कंटेट चोरी करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी. ये शिकायत पूर्व जेडीयू नेता शाश्वत गौतम ने दर्ज कराई जो खुद को कांग्रेस का नेता बता रहे हैं. प्रशांत किशोर के साथ-साथ ओसामा खुर्शीद नाम के शख्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई थी. अब ओसामा सामने आए और उन्होंने शाश्वत गौतम से सबूत मांगे हैं.

ओसामा ने कहा कि वे पटना यूनिवर्सिटी में एक्टिविस्ट रह चुके हैं. प्रशांत किशोर से उनकी मुलाकात पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई थी. तब के छात्रसंघ चुनाव में प्रशांत किशोर ने अहम भूमिका निभाई थी. ओसामा ने कहा, ''छात्र संघ चुनाव में प्रशांत किशोर ने काफी मेहनत की थी. मैं उनकी मेहनत से काफी प्रभावित हुआ था. जहां तक कंटेट चुराने की बात है तो शाश्वत गौतम को ये बताना चाहिए कि वे किस कंटेट की बात कर रहे हैं.''

ओसामा खुर्शीद ने बताया कि वे पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में खासे एक्टिव रहे थे. एक्टिव युवाओं की जरूरत हर लोगों को होती है. ऐसे में प्रशांत किशोर ने उन्हें अप्रोच किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया. ओसामा ने बताया कि 26 अक्टूबर 2019 से 'बिहार की बात' को वे चला रहे हैं. इस नाम से कई फेसबुक पेज मिल जाएंगे, जिसे कई युवा चला रहे हैं. इसमें किसी का कोई दावा नहीं है. शाश्वत गौतम जिसकी चर्चा कर रहे हैं वे सरासर तथ्यहीन हैं.

क्या है पूरा मामला?

20 फरवरी को प्रशांत किशोर ने 'बात बिहार की' नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की. शाश्वत गौतम ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर को इस प्रोजेक्ट का सारा कंटेंट ओसामा खुर्शीद ने ही उपलब्ध कराया. शाश्वत गौतम ने दावा किया कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहे थे प्रशांत किशोर ने उसी से मिलते जुलते कंटेंट की नकल करते हुए 'बात बिहार की' अभियान की शुरुआत कर दी. उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाना पाटलिपुत्र में मामला दर्ज किया है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि 25 फरवरी को शाश्वत गौतम के द्वारा प्रशांत किशोर और ओसामा खुर्शीद नाम से एक मामला दर्ज किया गया. इसमें धारा 467, 468, 471, 420, 406 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget