एक्सप्लोरर

यूपी: मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीबियों के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर गाजीपुर जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिस टीम ने फतेहउल्लाहपुर में बने खाद्यान्न भंडारण केंद्र को ध्वस्त करते हुए 5 बीघा सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है.

गाजीपुर, एजेंसी: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस और प्रशासन ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. अंसारी के करीबियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है. सदर तहसील के फतेहउल्लाहपुर इलाके में मुख्तार के करीबियों ने 5 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया था. जमीन को फिर से ग्राम प्रबंध समिति के कब्जे में दर्ज करा दिया गया है.

जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने रविवार को बताया कि मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां बेगम, उनका साला आतिफ रजा, जाकिर हुसैन, रविंद्र नारायण सिंह और अनवर शहजादा साझेदार हैं. उन्होंने बताया कि इन लोगों ने अभिलेखों में कथित रूप से हेराफेरी की और फतेहउल्लापुर गांव में स्थित करीब पांच बीघा जमीन के मालिक के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया था. इस जमीन पर उन्होंने एक भवन का निर्माण कराकर उसे गोदाम के तौर पर खाद्य निगम को किराए पर दे दिया था. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जमीन पर बने भवन को ध्वस्त करा दिया गया है.

यूपी: मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीबियों के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

गाजीपुर के उपजिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने बताया कि गाजीपुर नगर के महुआबाग मोहल्ले में गजल होटल है. इसके मालिक अफ्शां बेगम और उनके पुत्र अब्बास अंसारी और उमर अंसारी हैं. इसके निर्माण के संबंध में भी कई खामियां पाई गई हैं. इस मामले में होटल मालिकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विकास दुबे का खास साथी दयाशंकर मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार बदमाशों की करोडों की चल-अचल संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget