एक्सप्लोरर

प्रेमिका की खातिर पूरे परिवार को खत्म करने वाला बेटा निकला मास्टर माइंड, पढ़ें सनसनीखेज मर्डर स्टोरी

प्रयागराज में रिश्तों के कत्ल का ऐसा मामला सामने आया है जो आपको झकझोर कर रख देगा। यहां बेटे ने ही अपने पूरे परिवार को खत्म करने के लिये रच डाली खौफनाक साजिश

प्रयागराज, एबीपी गंगा. प्रयागराज में धूमनगंज थाना इलाके के प्रीतम नगर विवेकानंद चौराहे के पास बिजली के सामानों का व्यापार करने वाले तुलसीदास केसरवानी और उनकी पत्नी किरण केसरवानी , बहन निहारिका और पत्नी प्रियंका केसरवानी की दिन दहाड़े उन्हीं के घर पर चाकुओं से गला काट कर हत्या किये जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के पीछे खुद उनका बेटा आतिश केसरवानी इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टर माइंड निकला. पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर आला क़त्ल भी बरामद कर लिया है.

इस तरह रची गयी हत्याकांड की साजिश धूमनगंज थाना इलाके में दिल को दहला देने वाले इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर गहन छानबीन की तो परत दर परत खुलती चली गई. देर रात पुलिस लाइन में एडीजी प्रेम प्रकाश ने मीडिया के सामने जो खुलासा किया उससे ख़ून का रिश्ता तार तार हो गया. पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे आतिश ने चार साल पहले अपनी मर्जी से किरण केसरवानी से लव मैरिज की थी.

शादी के बाद भी आतिश केसरवानी का एक दूसरी लड़की से इश्क परवान चढ़ने लगा था, इसकी भनक जब मां-बाप बहन और पत्नी को लगी तो सभी लोगों से उसका घर में आये दिन विवाद होने लगा. यही नहीं आतिश की बहन निहारिका ने कुछ दिनों पहले आतिश और उसकी प्रेमिका की तस्वीर फेसबुक पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद आतिश ने अपने तीन दोस्तों अनुज श्रीवास्तव उसके मामा कृष्ण श्रीवास्तव और एक अन्य दोस्त को आठ लाख रुपये की सुपारी दे कर पूरे परिवार की हत्या करने की साजिश रची.

आतिश ने इस काम के लिए अनुज को 75 हजार रुपया बतौर एडवांस भी दिया था. जिसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर को मौका मिलते ही आतिश ने बड़ी ही चतुराई से अपने घर के अंदर तीनों लोगों को छोड़ कर खुद बाहर चला गया था. फिर क्या था भाड़े के इन हत्यारों ने बड़े ही बेरहमी से बाजार से खरीद कर लाये धारदार चाकू से पहले माता पिता और फिर बहन निहारिका का गाला काट कर मौत के घाट उतारा. उसके बाद मकान के ऊपरी कमरे में सो रही पत्नी प्रियंका का गाला काट कर हत्या कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक आतिश अपनी प्रेमिका के साथ साथ सारी प्रॉपटी को पाने के लिए परिवार के सभी लोगों की हत्या करने का मास्टर माइंड निकला. पुलिस के अनुसार इस जघन्य अपराध में शामिल दो लोगों की गिरफ़्तारी के लिए टीम बना कर लगा दिया गया है और जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

पुलिस विभाग भी हैरान हालांकि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में ही नहीं बल्कि पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई थी. पुलिस के आला अफसरों ने इस मर्डर मिस्ट्री की तफ्तीश शुरू किया और कुछ ही घंटो के बाद पुलिस ने बेटे आतिश से कड़ाई से पूछताछ की तो पुलिस की सख्ती के आगे आतिश टूट गया और अपना जुर्म काबुल करते हुए पूरा मामला परत दर परत खुद ही खोलने लगा. पुलिस ने घर के अंदर से ही हत्या में इस्तेमाल ख़ून से सने चाकू को बरामद कर आतिश और अनुज को गिरफ्तार कर लिया और अब इस हत्या कांड में शामिल फरार राज कृष्ण केसरवानी और एक अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है.

बहरहाल प्रेम प्रसंग और जायदाद के खातिर एक बेटा खुद अपने माता पिता बहन और पत्नी का कातिल होगा शायद ये बात मृतक पिता तुलसीदास और नौ महीने तक होनी कोख में रखने वाली मां किरण केसरवानी ने सपनो में भी नहीं सोचा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget