एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ में पिता-पुत्री की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सागर को गुरुवार देर रात पुलिस ने दबोच लिया. मुठभेड़ में सागर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी रोहित फरार हो गया. सागर और रोहित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर में पिता-पुत्री की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी सागर को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान सागर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है.

टीपीनगर क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी निवासी सागर ने एकतरफा प्यार में युवती और उसके पिता की बीते शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी. 29 जून को युवती की शादी तय थी. पुलिस के अनुसार वारदात में सागर का मौसेरा भाई अंकित और तीन दोस्त भी शामिल थे. मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को टीपी नगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. मुख्य आरोपी सागर और उसका दोस्त रोहित गुर्जर फरार चल रहे थे.

दोहरे हत्याकांड के बाद फरार बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. मामले को लेकर राजनीति भी तेज होने लगी थी. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पीड़ितों के घर पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए थे. सभी सवालो का जवाब देते हुए पुलिस ने आरोपी बदमाश सागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार को सागर और रोहित पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था. वहीं, एक और नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी के बाहर से आरोपियों की बाइक और तीन तमंचे मिले थे. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना वाले दिन बाइक छोड़कर फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में थी और सूचना मिलते ही सागर और रोहित एनएच 58 पर घेर लिया.

यूपी: मेरठ में पिता-पुत्री की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी हुआ फरार

पुलिस को दोखते ही बदमाशों नें फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश सागर के पैर में लगी जबकि उसका साथी रोहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे. घायल सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

Kanpur Encounter 'शिवली का डॉन' कहलाता था कुख्यात अपराधी विकास दुबे, थाने में घुसकर की थी दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget