एक्सप्लोरर

फिर गरमाया राम मंदिर का मु्द्दा, प्रमुख पुजारी ने कहा- 'यूपी चुनाव में PM मोदी को करना चाहिए राम मंदिर का वादा'

अयोध्या: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्थल पर बने अस्थायी मंदिर के प्रमुख पुजारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में साधु-महंत बीजेपी का समर्थन तभी करेंगे, जब प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का वादा करेंगे.

अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने की है एकमात्र इच्छा

प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ‘महंत’ और ‘साधु’ भगवान राम को मानते हैं और उनकी एकमात्र इच्छा अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखने की है. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा सत्ता संभाले जाने पर हमने उम्मीद की थी कि अब मंदिर बन जाएगा.’’

उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में हैं ‘महंतों’ और ‘साधुओं’ के अनुयायी

सत्येंद्र दास ने कहा, ‘‘मोदी को अयोध्या आना चाहिए, हमें गारंटी देनी चाहिए और यह घोषणा करनी चाहिए कि वह अपने कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण करवा देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तब हम हिंदुओं को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए एकजुट कर लेंगे क्योंकि उत्तर प्रदेश में ‘महंतों’ और ‘साधुओं’ के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं. यदि हम बीजेपी का समर्थन करते हैं तो वह जरूर जीतेगी.’’

बीजेपी ने कभी भी संसद में नहीं उठाया राम मंदिर का मुद्दा 

प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अयोध्या स्थित रसिक निवास मंदिर के महंत रघुवर शरण ने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दम पर राजनीतिक लाभ लेने वाली बीजेपी ने यह मुद्दा कभी भी संसद में नहीं उठाया.

अयोध्या के मुद्दे पर राजनीतिक उंचाई

महंत रघुवर शरण ने कहा, ‘‘अयोध्या के मुद्दे पर राजनीतिक उंचाई हासिल करने वाले बीजेपी नेताओं में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और उमा भारती शामिल हैं और ये सभी सांसद हैं.’’

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में प्रस्ताव

रघुवर शरण ने कहा, ‘‘इन लोगों ने सदन में कभी राम मंदिर का मुद्दा नहीं उठाया. न ही इन्होंने कभी यह मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में प्रस्ताव लाएं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
Delhi News: दिल्ली में 3-4 दिन पानी की किल्लत, सिविल लाइंस से करोल बाग तक दिन में एक बार मिलेगी सप्लाई
दिल्ली में 3-4 दिन पानी की किल्लत, सिविल लाइंस से करोल बाग तक दिन में एक बार मिलेगी सप्लाई
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर AIMIM का बड़ा दावा, कहा- 'ये मोदी का आखिरी कार्यकाल'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर AIMIM का बड़ा दावा, कहा- 'ये मोदी का आखिरी कार्यकाल'
'पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाया', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाया', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बोले CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget