एक्सप्लोरर

यूपी में विकास का 14 साल का वनवास खत्म करे जनता : मोदी

लखनउ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास पिछले 14 साल से वनवास भोग रहा है और बीजेपी कार्यकर्ताओं को जनता को राहत दिलाने के लिये राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव एक जिम्मेदारी के तौर पर लड़ना होगा. मोदी ने एक बार फिर ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा बुलन्द करते हुए प्रदेश की जनता का आहवान किया कि वह जात-पात और अपने-पराये की भावना से उपर उठकर विकास के लिये बीजेपी को वोट दे. प्रधानमंत्री ने परिवर्तन महारैली में कहा कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला था लेकिन बीच में 14 साल बीत गये. इससे पहले कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रही बीजेपी की सरकार को लोग आज भी याद करते हैं. मुद्दा बीजेपी के वनवास का नहीं है, बल्कि मुद्दा यह है कि 14 साल के लिये उत्तर प्रदेश में विकास का वनवास हो गया है. महारैली में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए मोदी ने कहा कि हवा का रख साफ-साफ नजर आ रहा है. मुझे अपने पूरे जीवनकाल में इतनी बड़ी रैली सम्बोधित करने का सौभाग्य पहले कभी नहीं मिला. चुनाव का हिसाब-किताब लगाने वाले राजनीतिक पंडितों को यह रैली देखने के बाद अब मेहनत नहीं करनी पड़ेगी कि चुनाव में होने वाला क्या है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 साल के बाद फिर एक बार उत्तर प्रदेश की धरती पर विकास का नया अवसर आने का यह नजारा मैं देख रहा हूं. देश के प्रधानमंत्री के रूप में राजनीतिक दृष्टि से तो आपने मुझे यूपी से सांसद बनाया. इस उत्तर प्रदेश ने जी भरकर मेरी मदद की. उसके कारण 30 साल के बाद देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हिन्दुस्तान आगे बढ़े, गरीबी, निरक्षरता और बीमारियां मिटें. यह सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक उत्तर प्रदेश से ये कठिनाइयां दूर नहीं होतीं. हिन्दुस्तान का भाग्य बदलने के लिये पहली शर्त है कि हमें उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना पड़ेगा. इसीलिये प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाना लाजमी है.भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देने तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी .. हमें इस लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता का सहयोग चाहिए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समझदार जनता जात-पात का प्रभाव और अपने-पराये का खेल बहुत सहन कर चुकी है. एक बार अपने-पराये और जात-पात से उठकर सिर्फ उत्तर प्रदेश के विकास के लिये वोट करिये और देखिये कि यूपी बदलता है या नहीं. मोदी ने कई बार लखनउ से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि रात-दिन एक कर पूरे हिन्दुस्तान में भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष तैयार करने वाले वाजपेयी ने लखनउ की भी भरपूर सेवा की. यहां के प्रति उनका लगाव, इसके लिये कुछ करने का उनका अविरल प्रयास, आज भी लखनउ में महसूस होता है. मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले उन्होंने देशवासियों को सम्बोधित किया था. उसमें प्रसूता माताओं, गरीबों के घर के लिये, गांवों के विकास के लिये और छोटे कारोबारियों के लिये मदद की योजना की घोषणा की थी तो कुछ लोगों को इससे भी तकलीफ हुई. उन्होंने कहा, ‘इन लोगों को परेशानी इस बात की है कि इनकी कुर्सियां हिल रही हैं. हिन्दुस्तान की राजनीति में विरोध करते-करते ये लोग अप्रासंगिक हो गये हैं. वे अपनी जमीन खो रहे हैं, इसलिये विरोध का रास्ता अपना रहे हैं. देश उन्हें अच्छी तरह पहचान गया है, वह उन्हें माफ नहीं करने वाला है. हमने शोषितों से जो लूटा गया है, उसे वापस लौटाने का संकल्प लिया है. हमें आपका आशीर्वाद चाहिये.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी के लिये प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ हार-जीत का मसला नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी का काम है. हमारे उपर जिम्मेदारी आने वाली है. हमें खुद को उसे निभाने के योग्य बनाकर आगे बढ़ना है. ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को कभी छोड़ना नहीं. जो हमारे साथ होंगे, उनका भी भला हो, जो नहीं होंगे, उनका भी भला हो.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget