एक्सप्लोरर

पटना: सीएम नीतीश की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ कोई बीजेपी नेता

आमंत्रण कार्ड में बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का नाम था. लेकिन वे इस इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा इस कार्यक्रम में शामिल हुए और नीतीश कुमार के बगल में बैठे दिखे.

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 75 फीट लंबे रावण का पुतला दहन किया गया. हालांकि इस कार्यक्रम में बीजेपी के एक भी नेता नहीं पहुंचे. कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समते दूसरे कई बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे. आमंत्रण कार्ड पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का नाम था लेकिन वे नहीं पहुंचे. कहा जा रहा है कि सुशील मोदी पटना में नहीं है. सूत्रों ने बताया कि वो कल रात में अपने बेटे से मिलने बेंगलुरू चले गए.

मुख्यमंत्री नीतीश ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया. दिलचस्प है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सीएम नीतीश कुमार के बगल में बैठे थे लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मदन मोहन झा का जिक्र नहीं किया गया. प्रेस विज्ञप्ति में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित दूसरे नेताओं का नाम शामिल है.

पटना: सीएम नीतीश की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ कोई बीजेपी नेता

बिहार में इन जगहों पर हुआ रावण दहन

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में भी रावण दहन हुआ. विजयादशमी समारोह के मौके पर गुब्बारा उड़ाकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसपी हरकिशोर राय और एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्धाटन किया. इस बार 55 फीट लंबा रावण और 50 फीट लंबा मेघनाथ का पुतला बनाया गया था.

वहीं मोतिहारी के केसरिया प्रखंड के पल्ला चौक पर मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान में 60 फ़ीट का रावण का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर रावण पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. रावण दहन के पूर्व भगवान राम की एक मनोहर झांकी निकाली गई. इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

इसके अलावा अररिया के जयदेव नागेश्वरी दुर्गा मंदिर जयनगर के प्रांगण में एक बार फिर रावण दहन का सफल आयोजन किया गया. यहां 40 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया. हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने रावण दहन देखा. बिहार के गया में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget