एक्सप्लोरर

पप्पू यादव पर बिना लाइसेंस ट्रैक्टर चलाने पर लगा 5 हजार का जुर्माना, बोले- आवाज उठाता रहूंगा

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर पटना में बिना लाइसेंस के ट्रैक्टर चलाने के मामले में जुर्माना लगाया गया है. इस मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि वह हर हालत में लोगों की आवाज उठाते रहेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि बहुत कमजोर आधार पर उनका चालान किया गया है.

पटना: जन अधिकार पार्टी (जाप) के नेता और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर बिना वैध लाइसेंस कूड़े से भरा ट्रैक्टर चलाने के मामले में जुर्माना लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव ने इस कूड़े को राज्य सरकार में मंत्री के घर के सामने फेंकने की धमकी दी थी.

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने पटना में आई बाढ़ और जल जमाव के बाद सामने आए 200 से अधिक डेंगू के मरीजों और बीमारी के रोकधाम में राज्य सरकार के असफल रहने के विरोध में यह प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव को रोककर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि उनके पास हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस था जिसकी वैधता 2017 में ही समाप्त हो गई थी.

पप्पू यादव पर बिना लाइसेंस ट्रैक्टर चलाने पर लगा 5 हजार का जुर्माना, बोले- आवाज उठाता रहूंगा

पप्पू यादव ने कहा, ‘‘मुझे विरोध दर्ज कराने के मौलिक अधिकारों से वंचित किया गया. मेरे पास लाइसेंस है लेकिन बहुत ही कमजोर आधार पर चालान किया गया कि मैं भारी वाहन चलाने की योग्यता नहीं रखता.''

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘‘इस सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं. सरकार अरबों रुपये प्रचार पर खर्च कर रही है लेकिन अस्पतालों को प्लेटलेट चढ़ाने की किट के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं. हालांकि, इस असंवेदनशील सरकार के खिलाफ किसी भी तरह से आवाज उठाता रहूंगा. मैं अपने संसाधन से प्लेटलेट चढ़ाने की किट खरीद कर पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को दान करूंगा. ’’

यह भी पढ़ें-

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, एक नवंबर से बदल रहा है ये नियम

PNB Scam: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को झटका, 11 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget