एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: क्या निकाय चुनाव में योगी के मंत्री राजभर बीजेपी का करेंगे नुकसान?

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा प्रभारी सुनील बंसल से उनकी तीन दिन पहले बात हुई है. अगर बात बन जाती है तो बहुत अच्छा, वरना उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ों और दलितों की श्रेणियां बांटकर व उनके बीच आरक्षण कोटे का नए सिरे से निर्धारण करने के बाद ही केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों में भर्ती होनी चाहिए.

राजभर ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि प्रदेश में यादव, यदुवंशी और ग्वाल जातियों ने पिछड़ों के आरक्षण में से अपनी आबादी के अनुपात में 39.5 प्रतिशत और जाटव, धूसिया व चमार ने एससी व एसटी के आरक्षण में से अपनी आबादी के अनुपात में 90 प्रतिशत ज्यादा आरक्षण का लाभ हासिल कर लिया है.

राजभर के अनुसार, दलितों में आज भी मुसहर, बांसफोर, डोम, मेस्तर, पासवान, कमकर, धोबी, पासी, खटीक, सोनकर और नट आदि जातियां आरक्षण का समुचित लाभ नहीं हासिल कर पाई हैं. इसी तरह पिछड़ों में भी राजभर, चौहान, मौर्या, कुशवाहा, प्रजापति, पाल, नाई, गौंड़, कहार, गोसाईं, बिंद, केवट, मल्लाह, तुरही, गुप्ता, चौरसिया, लोहार, कोहार और बियार आदि जाति के लोग भी आरक्षण के लाभ से वंचित रहे हैं.

इसी मुद्दे को लेकर राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी पांच नवंबर को यहां रमाबाई अम्बेडकर मैदान में महारैली का आयोजन करने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget