एक्सप्लोरर

आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: रमा देवी बोलीं- आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की

आजम खान ने स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ संसद में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद से लगातार पारिटियां और नेता अपना विरोद जता रहे हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. आए दिन आजम किसी ना किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अपने बेतुके बयान को लेकर आजम खान एक बार फिर बुरी तरह फंस गए हैं. लोकसभा में तीन तलाक बिल पर लोकसभा में चर्चा चल रही थी कि तभी आजम खान अपनी बदजुबानी कर बीजेपी की सांसद रमा देवी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली. आजम की इस टिप्पणी के बाद लगातार लोगों की प्रतिक्रयाएं आ रही हैं. तो आइए जानते हैं किसने क्या कहा....

आजम खान के इस बयान पर कई नेताओं ने विरोध दर्ज करवाया

रमा देवी ने आजम खान से माफी मांगने की मांग की है

सपा सांसद आजम खान की टिप्पणी पर रमा देवी ने कहा, "आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की, हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था. उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है. मैं स्पीकर से उनको बाहर करने की मांग करूंगी. आजम खान को माफी मांगनी चाहिए.''

बयान में उनका चरित्र दिखता है- स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कड़ी आपत्ति दर्ज की है. उन्होंने कहा कि आजम खान महिलाओं की इज्ज़त करना नहीं जानते. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने माफी न मांगने पर सदन से के निष्काषित करने की मांग की. केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले कहा कि आजम खान के बयान से उनका चरित्र दिखता है. स्मृति ईरानी ने ट्वीट में लिखा, ''आज़म खान द्वारा दिया गया शर्मनाक बयान उनके चरित्र का प्रतिबिंब है.''

सुमित्रा महाजन बोलीं- संसद का अपमान पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आजम खान के बयान को संसद का अपमान करार दिया. वहीं यूपी में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी ने आजम खान के सिर कलम करने की बात कह दी.

राबड़ी देवी ने जताया विरोध राबड़ी देवी ने भी रमा देवी पर की गई आजम खान की टिप्पणी को लेकर विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में कोई नेता हो उन्हें महिला पर टिका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

संसद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए- महिला आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी नेता आजम खां द्वारा पीठासीन सभापति और बीजेपी सांसद रमा देवी पर की गई "आपत्तिजनक' टिप्पणी के लिए निंदा की. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "एसपी नेता को संसद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वह आजम की अपमानजनक और यौन विभेदकारी टिप्पणी की निंदा करती हैं. उन्हें संसद के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिये."

आजम खान ने कही थी ये बात आजम खान ने चर्चा के दौरान सदन की अध्यक्षता कर रहीं रमा देवी के लिए कहा कि 'आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आप की आंखों में आंखों डाले रहूं.' इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और सांसदों ने आजम खान से इसके लिए माफी की मांग की. हंगामे के बाद रमा देवी ने कई बार आजम खान को अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा लेकिन आजम खान ने माफी नहीं मांगी, उल्टे सदन से चले गए.

कांवड़ियों पर लागू नहीं होगी ‘हेल्मेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ नीति: नोएडा प्रशासन

यूपी: साध्वी प्राची के विवादित बयान पर बवाल, जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर: 200 सीसीटीवी, 90 ड्रोन कैमरे की मदद से रखी जा रही है कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget