एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर, फार्म भरते समय देनी होगी आधार कार्ड की जानकारी

यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी. इस बार के इम्तहान में 67 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इनमें दसवीं क्लास के 37 और बारहवीं के 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं.

लखनऊ: योगी राज में होने वाली पहली बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है. छह फरवरी से शुरू हो रहे बोर्ड इम्तहान में शामिल होने वाले सभी सड़सठ लाख स्टूडेंट्स को इस बार फार्म भरते समय आधार कार्ड के बारे में भी बताना होगा. जो स्टूडेंट आधार कार्ड की जानकारी नहीं देगा, उसे परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा.

इस बारे में इलाहाबाद में यूपी बोर्ड के हेडक्वार्टर में बैठे ज़िम्मेदार अफसरों ने कुछ भी बोलने से साफ़ मना कर दिया. फैसले पर जिला लेवल के अफसरों ने दावा किया कि यह फैसला बोर्ड के इम्तहान में नक़ल रोकने व फर्जीवाड़े को ख़त्म करने के मकसद से लिया गया है. सरकार के इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया है. छात्रों और अभिभावकों से लेकर टीचर्स तक इसे मानसिक तनाव बढ़ाने वाला जल्दबाजी में लिया गया फैसला बता रहे हैं.

लोगों का कहना है कि इम्तहान में सिर्फ दो महीने का वक्त बचा होने पर आधार कार्ड जरूरी करने का फरमान उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. लोगों का कहना है कि आख़िरी वक्त में वह इम्तहान की तैयारी करें या फिर आधार कार्ड के लिए परेशान हों. लोगों का कहना है कि इस फैसले को लागू करने से पहले उसके व्यवहारिक पक्ष को जरूर देख लेना चाहिए था.

योगी सरकार ने बच्चों को टेंशन फ्री करने व तैयारी के लिए ज्यादा वक्त देने के मकसद से इस बार बोर्ड़ परीक्षा शेड्यूल दो महीने पहले ही जारी करा दिया था. लेकिन फार्म में आधार कार्ड की जानकारी अनिवार्य करने से स्टूडेंट्स और उनके परिवार वालों की नींद उड़ गई है. ऐसे में यह फैसला लागू हो सकेगा, इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget