एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: ढिंढोरा पीटकर अभियुक्तों की तलाश, 27 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर गोकशी के बाद हुई आगजनी, हिंसा के मामले में अदालत ने 27 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है. 27 में से 21 अभियुक्त हिंसा के केस में नामजद है.

बुलंदशहर: बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर गोकशी के बाद हुई आगजनी, हिंसा के मामले में अदालत ने 27 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए है. 27 में से 21 अभियुक्त हिंसा के केस में नामजद है. पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर नोटिस चिपकाए हैं. लेकिन पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस चौकी पर आगजनी, हिंसा करके इंस्पेक्टर की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ इनाम का एलान नहीं किया है.

3 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके गांवों में जाकर ढिंढोरा पीट रही है. गांववालों से कहा जा रहा है कि आरोपी अगर दिखाई दें तो पुलिस को सूचित करें. इसी क्रम में एनबीडब्ल्यू के नोटिस अभियुक्तों के घरों पर चस्पा किए गए हैं.

पुलिस ने 24 घंटे पहले एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हिंसा और हत्या के मामले के वांछित 23 अभियुक्तों के नाम दर्ज हैं. मगर पुलिस के पास 23 में से केवल 18 के फोटो हैं. इस पोस्टर में चिंगरावठी गांव के सौरव का फोटो और नाम भी है. पुलिस 2 दिन पहले सौरभ की गिरफ्तारी कर चुकी है. पोस्टर में चौथे नंबर पर उपेंद्र राघव का फोटो है जो साधु की वेशभूषा में है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र राघव भी इस हिंसा का नेतृत्व कर रहा था.

एसएसपी बुलंदशहर प्रभाकर चौधरी का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं. अभी अभियुक्तों की घरों की कुर्की भी की जाएगी और जरूरत पड़ेगी तो इनाम का एलान भी होगा. नामजद आरोपियों के अलावा छह अभियुक्त जांच के दौरान भी प्रकाश में आए हैं. उनके खिलाफ भी कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया है. हम गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

ऐसे हुई थी हिंसा, आगजनी और इंस्पेक्टर की हत्या

3 दिसंबर को स्याना थानाक्षेत्र के महाव गांव के एक खेत में गायों के अवशेष मिले थे. ग्रामीणों ने वहां हिंदूवादी संगठनों के नेताओं को बुला लिया. आरोप है कि बजरंगदल के जिला संयोजक योगेश राज और भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए अवशेषों को ट्रॉली में लादा और चिंगरावठी चौकी पर ले आये.

बुलंदशहर-गढ़ हाईवे जाम करके भीड़ प्रदर्शन करने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तब पुलिस के ऊपर पथराव किया गया. इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी सुमित को गोली लगी जिसके बाद स्याना के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भीड़ ने उस दौरान जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की.

पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था मगर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इस मामले में महाव गांव के जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रदर्शन जारी रहेगा'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget