एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: जारी है गिरफ्तारी का सिलसिला, एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो और आरोपी

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा की टीम ने सचिन और जानी को स्याना थानाक्षेत्र के गठिया बादशाहपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि सचिन उर्फ कोबरा और जानी चौधरी तीन दिसंबर को स्याना में हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित थे.

लखनऊ: उत्तर पदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बुलंदशहर जिले के स्याना थानाक्षेत्र में हुई हिंसा के सिलसिले में दो वांछित आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि सचिन उर्फ कोबरा और जानी चौधरी तीन दिसंबर को स्याना में हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित थे.

प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा की टीम ने सचिन और जानी को स्याना थानाक्षेत्र के गठिया बादशाहपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया.

बता दें कि बुलंदशहर हिंसा के आरोपी विशाल त्यागी ने सोमवार को बुलंदशहर की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने विशाल की गिरफ्तारी के लिए 5 दिन पहले गैर जमानती वारंट के नोटिस चस्पा किये थे. मगर कोर्ट में पुलिस की कड़ी चौकसी को चकमा देकर विशाल त्यागी जेल चला गया. विशाल बजरंग दल का अखाड़ा प्रमुख था.

सोमवार सुबह से ही बुलंदशहर की सीजेएम कोर्ट में विशाल त्यागी के सरेंडर करने की चर्चा जोरों पर थी. इसलिए रोज के मुकाबले पुलिस और पीएसी की तैनाती ज्यादा स्थानों पर की गई और सभी को चौकस रहने के आदेश दिये गये थे. कोर्ट के गेट पर भी बिना चेकिंग प्रक्रिया कड़ी कर दी गई थी. मगर इस मुस्तैदी के बाबजूद बुलंदशहर हिंसा कांड का आरोपी संख्या दो विशाल त्यागी सीजेएम की कोर्ट तक जा पहुंचा. अपने वकील की मदद से उसने कोर्ट में याचिका देकर आत्मसमर्पण कर दिया.

विशाल त्यागी के चाचा योगेन्द्र ने बताया कि वह 4 महीने से गाजियाबाद में हमारे साथ रह रहा था और स्याना के एक डिग्री कालेज से एलएलबी कर रहा था. उसने गाजियाबाद आ जाने के बाद से राजनैतिक कार्यक्रमों में भागीदारी भी छोड़ दी थी. बुलंदशहर बजरंग दल से जुड़े एक बड़े नेता के मुताबिक विशाल अखाड़ा प्रमुख था.

बुलंदशहर हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित की मौत हो गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget