एक्सप्लोरर

पीएनबी लूटपाट कोशिश मामले में अब तक खाली हैं पुलिस के हाथ, नहीं मिला कोई सुराग

एसएसपी ने बताया कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की एक डीवीआर बदमाश अपने साथ ले गए हैं, जबकि दूसरा डीवीआर पुलिस के हाथ लगा है. उसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीर के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.

नोएडा: नोएडा के सेक्टर एक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार की रात को धावा बोल कर दो गार्डों की हत्या कर लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. उनका दावा है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि इस घटना की जांच में 5 टीमें लगाई गई हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बदमाश चोरी की नीयत से बैंक में घुसे थे. गार्डों के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बांधकर सरिया और लोहे की राड से उनकी पिटाई कर दी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. एसएसपी ने बताया कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की एक डीवीआर बदमाश अपने साथ ले गए हैं, जबकि दूसरा डीवीआर पुलिस के हाथ लगा है. उसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं।. उन्होंने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीर के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि बैंक में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश साधारण चोर हैं. वे चोरी करने की नीयत से बैंक में घुसे थे, लेकिन गार्डों के विरोध करने पर उन लोगों ने उनकी हत्या कर दी. सूत्रों का दावा है कि बदमाश बैंक में तैनात गार्डों के परिचित थे. इसी वजह से उन्होंने उनकी हत्या की है, क्योंकि गार्ड उन्हें पहचानते थे. गौरतलब है कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर एक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के भवन में शुक्रवार की रात को धावा बोलकर बदमाशों ने वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड मुकेश यादव व मुद्रिका प्रसाद की हत्या कर बैंक में लूट का प्रयास किया था. लूट में विफल रहने के बाद बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर आदि लेकर भाग गए. इस घटना से जनपद में दहशत का माहौल है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget