एक्सप्लोरर

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी के साथ नहीं हैं नीतीश, जेडीयू अकेले लड़ेगी चुनाव

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू मणिपुर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने दम पर कुछ चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हम बीजेपी की मदद नहीं करेंगे.

नई दिल्ली: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोग से सरकार चला रही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा सियासी फैसला लिया है. नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली जेडीयू ने कहा है कि वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.

दो दिनों तक दिल्ली में चली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी नेता केसी त्यागी ने कहा, ''जेडीयू मणिपुर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने दम पर कुछ चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हम बीजेपी का साथ देंगे लेकिन हम न तो समर्थन देंगे और न ही विरोध करेंगे. हम मदद नहीं करेंगे.''

साथ ही जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी. केसी त्यागी ने कहा, “जब तक कांग्रेस एक आरजेडी जैसी एक भ्रष्ट पार्टी को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है, हम नहीं कह सकते हैं कि ऐसी पार्टी के साथ किस तरह से बात की जाए।”

आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में सीटों को लेकर विवाद है. जेडीयू अधिक सीटों की मांग कर रही है. जबकि बीजेपी ने अपने अन्य सहयोगियों (एलजेडी और आरएलएसपी) को देखते हुए अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. इस बीच जेडीयू ने अन्य राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इन सभी राज्यों में अब तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. तीनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी सत्तारूढ़ है.

दंगों के आरोपियों के घर गए गिरिराज, नीतीश बोले- 'कम्युनिलिज़्म-करप्शन पर समझौता नहीं होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget