एक्सप्लोरर

क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कभी समझौता नहीं किया: नीतीश कुमार

सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर तक पक्की गली-नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा भरोसा काम करने और लोगों की सेवा करने में है. हम वोट की चिंता नहीं करते और न ही हमारा काम का तौर तरीका जाति पर आधारित है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ चाहे जो भी रहे हमने काम के साथ-साथ 'क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म' से कभी समझौता नहीं किया. हमारी योजनाएं सभी के लिए होती हैं.

मुख्यमंत्री ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले में एक अल्पसंख्यक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा, "राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी है लेकिन अभी भी बहुत कम लोग मुख्यधारा से जुड़ पाए हैं. हमारी सरकार सभी लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के प्रति कटिबद्ध है."

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित संवाद में इंडो-इस्लामिक वास्तुकला पर आधारित अंजुमन इस्लामिया हॉल, पटना के नए प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया और साथ ही बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना, बिहार राज्य वक्फ विकास योजना एवं बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर भवन बनेगा. इस भवन में लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाएगा. यह भवन व्यावसायिक उद्देश्य से बनाया जाएगा. साल 2020 की ईद में अंजुमन इस्लामिया हॉल के नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा.

सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर तक पक्की गली-नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राज्य में बिजली की स्थिति सुधरी है. उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ हमने समाज सुधार का काम किया है. हर धर्म कहता है कि समाज नशामुक्त होना चाहिए और जब हमने शराबबंदी लागू की तो सभी मजहब के लोगों ने खुशी प्रकट की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget