एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के धरने पर बोले नीतीश- किसी को देश की नहीं, वोट की चिंता है

हीं पटना में राहुल गांधी की रैली पर नीतीश ने कहा महागठबंधन की जगह गठबंधन शब्द का प्रयोग कर रहे थे यानी राहुल ने माना कि महागठबंधन नहीं है.

पटना: पश्चिम बंगाल में सीबीआई विवाद वाला मामला गरमाया हुआ है. सीएम ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं. इसको लेकर ममता बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया. इस बीच ममता बनर्जी के धरना देने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा चुनाव का दौर शुरू होने वाला है कुछ भी हो सकता है. ममता का नाम लिए बगैर नीतीश ने कहा देश की किसी को चिंता है सिर्फ वोट की चिंता है.

वहीं पटना में राहुल गांधी की रैली पर नीतीश ने कहा महागठबंधन की जगह गठबंधन शब्द का प्रयोग कर रहे थे यानी राहुल ने माना कि महागठबंधन नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार का ग्रोथ रेट डबल डिजिट में है. पिछले 13 सालों में बिजली, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है. इनकी जानकारी राहुल गांधी को नहीं है.

दरअसल केन्द्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, बाद में इन अधिकारियों को छोड़ दिया गया. सीबीआई की कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी के अनशन को विपक्ष का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.

2013 में सामने आया था घोटाला

कथित तौर पर तीन हजार करोड का ये घोटाला अप्रैल 2013 में सामने आया था. आरोप है कि शारदा ग्रुप की कंपनियों ने गलत तरीके से निवेशकों के पैसे जुटाए और उन्हें वापस नहीं किया. घोटाले के खुलासे के बाद जब एजेंटों से निवेशकों ने पैसे मांगने शुरू किये तो कई एजेंटों ने जान तक दे दी थी. इस घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठे थे.

शारदा समूह द्वारा 10 लाख से अधिक निवेशकों को ठगने का अनुमान है. इस घोटाले से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की संभावना है. अप्रैल में बालासोर और ओडिशा में सैकड़ों निवेशकों ने समूह पर आरोप लगाया था कि उच्च लाभ का वादा कर उनसे पैसा लिया गया था, जिसे पूरा नहीं किया गया. इसके बाद ओडिशा में इस मामले की जांच शुरू हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget