एक्सप्लोरर

पटना: CM नीतीश ने जलजमाव की तैयारियों की समीक्षा की, तेजस्वी बोले- पिछले साल नाव चली इस बार जहाज चलेंगे

नीतीश कुमार ने पटना की उन सात जगहों का दौरा किया जहां पिछले साल भारी जल जमाव हुआ था, दूसरी तरफ तेजस्वी भी पटना की सड़कों पर निकले और उन्होंने जलजमाव का निरीक्षण किया साथ ही सरकार पर निशाना साधा.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के जलजमाव को लेकर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने उन सात जगहों पर गए जहां की कुव्यवस्था की वजह से पिछले साल भारी जलजमाव हुआ था.

जलजमाव की तैयारी देखने सीएम नीतीश कुमार 11 बजे ने पटना नगर निगम क्षेत्र में सात जगहों- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स, योगीपुर पंप हाउस और ड्रेनेज,पहाड़ी ड्रेनेज,बादशाही पइन,बस टर्मिनल बैरिया, और गांधी सेतु.

बता दें पिछले साल जलजमाव को लेकर सरकार की बड़ी फ़ज़ीहत हुई थी. लेकिन इस बार भी बारिश की पहली मानसून में ही पटना के कई इलाकों में जल जमाव हो गया है. नीतीश ने दौरा करने के बाद कहा कि स्थिति ठीक है, बाकी विस्तार से जानकारी अधिकारी देंगे.

तेजस्वी भी निकले दौरे पर  वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जैसे ही जानकारी मिली कि सीएम पटना के पंपहाउस औऱ नालों की स्थिति देखने जा रहे हैं तो उन्होंने भी जल जमाव वाले इलाके में जाने की तैयारी कर ली. उन्होंने पटना के राजवंशी नगर इलाके में जलजमाव वाले पानी में उतर कर देखा. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पिछली बार जलजमाव में नाव चली थी इस बार जहाज निकलेगा.

तेजस्वी ने कहा कि पिछले बार जो जलजमाव हुआ था, उसको बाढ़ का रूप दे दिया गया था, नाव चल रही थी. अभी रात में चार-पांच घंटे की बारिश में पटना पूरा डूब चुका है. जब पूरा मानसून आएगा तब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या होगा.

तेजस्वी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना  तेजस्वी ने पूछा कि हमारा ड्रेनेज सिस्टम और पटना नगर निगम क्या कर रहा है? बिहार सरकार क्या कर रही है? अर्बन डेवेलपमेंट मिनिस्ट्री क्या कर रही है? सब जगह घूसखोरी चली रही है. ड्रेनेज के नाम पर, नालों के नाम पर, मोटर्स के नाम पर, पंप हाउस के नाम पर पूरा घोटाला हुआ है. अभी थोड़ी बारिश में यह हाल है, आगे स्थिति और खराब होने वाली है.

वहीं सीएम नीतीश के पंपहाउस निरीक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि बारिश से पहले बाहर निकल कर इंतजाम करना चाहिए था. हम लोग तो ढोल पिटवाने वाले थे, वह खाली औपचारिकता पूरी करने के लिए बाहर निकले हैं. अगर विपक्ष आवाज नहीं उठाता तो वह निकलते भी नहीं. उनको पहले ही जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी. अब मानसून में क्या काम होगा. पटना नगर निगम से नक्शा मांगिए. पटना के नालों का नक्शा कहां है. पंपहाउस पूरे तरीके से फैल हो चुका है.

आरजेडी नेता ने कहा कि पिछले बार से भी कोई सबक नहीं लिया गया है, फिर से लापरवाही हो रही है. अभी तो नाव चली है मानसून आने पर बड़े जहाज चलने लगेंगे. रेस्क्यू के लिए क्या प्लानिंग है उसका कुछ पता नहीं है. सरकार को तो अपनी कुर्सी की चिंता है. लोगों की चिंता नहीं है. सिर्फ पटना की ही नहीं सभी जगह की हालत यही है. कोई काम नहीं हुआ है पूरा घोटाला हुआ है.

तेजस्वी ने कहा कि नाले की व्यवस्था नहीं है, पंपकाम नहीं कर रहे, नक्शा गायब है. भ्रष्टाचार हुआ है और इसमें गलती केवल नीतीश कुमार की है क्योंकि 15 साल से शासन में वो हैं. भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है. मुख्यमंत्री कहते हैं यह प्राकृतिक आपदा है, हम कहते हैं यह भ्रष्टाचारिक आपदा है. पूरा भ्रष्टाचार हुआ. 15 साल से नीतीश कुमार शासन में हैं और यह राजधानी है स्मार्ट सिटी है. इसका हाल देख सकते हैं यहां के जो लोकल लोग हैं, उनको हमेशा परेशानी झेलनी पड़ती है. सीएम आवास के आसपास का यह हाल है.

तेजस्वी यादव ने कहा अभी पीक मानसून आया है. काम पहले करना चाहिए था. लेकिन नहीं किया तो पैसा कहां गया. काम हुआ होता तो यह स्थिति नहीं होती . समीक्षा केवल इस बात की करते हैं कि कैसे पिछले वर्ष से अधिक भ्रष्टाचार करना है. बोलते हैं यह प्राकृतिक आपदा है मैं पूछता हूं दूसरे सब शहर डूब जाते हैं क्या?

मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि पटना में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है और सब पंपहाउस कार्यरत हैं. सभी को पूरा दुरूस्त किया गया है. लेकिन कहीं-कहीं जो छिटपुट जलजमाव हुआ है उसको भी हम लोग निकलवा देंगे. कहीं भी पिछले साल की तरह स्थिति नहीं बनेगी. लेकिन वर्षा होने के बाद कुछ समय तक पानी भर जाना स्वाभाविक है. विपक्ष को कोई काम नहीं है, लेकिन हमलोग काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि जलजमाव ना हो इसलिए हमारे अधिकारियों ने काफी काम किया है. लॉकडाउन की वजह से जो और काम हम लोगों का होना था उसमें विलंब हुआ है. लेकिन सब काम हुआ है और पानी निकल जाएगा.

पिछले मानसून में भारी बारिश हुई थी जिससे पटना के कई इलाके कई दिनों तक डूबे रहे थे. सरकार ने जलजमाव के लिए जांच बैठाई थी और कार्रवाई भी हुई थी. सरकार का दावा था कि ऐसा प्लान बनेगा की पटना कभी नहीं डूबेगा .इस बार दलील दी जा रही है कि कोरोना की वजह से काम समय पर नहीं हुआ.

राजधानी पटना में एक बार फिर जलजमाव का खतरा मंडराने लगा है. बीती रात हुई कुछ घंटों की तेज बारिश ने सरकार के सारे दावों की पोल खोल दी है. शुरुआती मानसून की में ही राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ऐसे में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शुक्रवार को राजधानी के जोगीपुर पंपहाउस का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी मौजूद रहे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, बहुत पुछने पर केवल इतना कहा कि स्थिति ठीक है.

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी भारी बारिश के बाद राजधानी की गलियों का जायजा लेने निकले. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और उसकी लचर व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा और लोगों से कहा कि नाव का इंतेजाम कर लीजिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget