एक्सप्लोरर

सर्वे के नतीजों ने भरा कांग्रेस में जोश, डेढ़ महीने में बनाए पौने तीन लाख नए कार्यकर्ता

पांच राज्यों में चुनाव होना है, सर्वे में बताया गया कि कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है. इस अच्छे की आस ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है जिसका असर कानपुर और बुंदेलखंड में भी देखने को मिल रहा है.

कानपुर: पांच राज्यों में चुनाव होना है, सर्वे में बताया गया कि कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है. इस अच्छे की आस ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है जिसका असर कानपुर और बुंदेलखंड में भी देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई स्फूर्ति देखने को मिल रही है. कांग्रेस किसी भी मुद्दे को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है. इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने मात्र डेढ़ माह के भीतर मध्य यूपी में पौने तीन लाख कार्यकर्ता बनाए हैं. कानपुर में सबसे अधिक युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली है. उत्तर प्रदेश के भीतर यह सभी विपक्षी पार्टियों के लिए चौंकाने वाली बात है. कुछ वक्त पहले तक कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई नजर आती थी जहां केवल गुटबाजी होती थी. सर्वे के नतीजों ने भरा कांग्रेस में जोश, डेढ़ महीने में बनाए पौने तीन लाख नए कार्यकर्ता बीते अप्रैल में कार्यकर्ता सम्मलेन में आए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के सामने ही दो गुटों के कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड गए थे. लेकिन मंगलवार को कांग्रेस के नेता राजाराम पाल, हरप्रकाश अग्निहोत्री और अजय कपूर ने जिस तरह बीजेपी सरकार को घेरा उससे जिले के कांग्रेसियों में उत्साह है. 29 जिलों में यूथ कांग्रेस ने पौने तीन लाख युवाओं को सदस्य बनाया है. यह कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. कांग्रेस की बढ़ती ताकत देख कर विरोधी दलों में भी चर्चाएं हो रही हैं. कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि 2019 में पार्टी सत्ता में वापसी करेगी और यूपी से बड़ी संख्या में लोकसभा सीटें हासिल करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget