एक्सप्लोरर

Uttrakhand: अपने वतन वापस जाने के लिये बॉर्डर पर जुट रहे हैं नेपाली मजदूर, प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं

नेपाल के मजदूर अपने वतन वापस जाने के लिये उत्तराखंड के खटीमा स्थित नेपाल बॉर्डर पर भारी संख्या में पहुंचे हैं. प्रशासन को भीड़ संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. यही नहीं बीजेपी विधायक ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर बॉर्डर को खोलने की मांग की है

खटीमा, एबीपी गंगा। लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में मजदूरी कर रहे नेपाली मजदूरों का वापस अपने वतन नेपाल जाने के लिए उधम सिंह नगर और चंपावत जनपद के सीमांत इलाकों में लगातार आना जारी है. नेपाल बॉर्डर सील होने के कारण नेपाली मजदूरों की सीमांत क्षेत्रों के रिलीफ कैंपों में भारी भीड़ लगी. प्रशासन और नेपाली मजदूरों की समस्या की समाधान के लिए खटीमा के बीजेपी विधायक ने देश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर नेपाल बॉर्डर खुलवाने की मांग की.

देश के कई राज्यों से अपने देश नेपाल जाने के लिए बड़ी संख्या में खटीमा, बनबसा और टनकपुर पहुंच रहे नेपाली मजदूरों को नेपाल बॉर्डर सील होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां इन नेपाली मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. वहीं बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों के आने से स्थानीय प्रशासन की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं, क्योंकि प्रशासन को इतनी बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों के आने की उम्मीद नहीं थी. जिसके चलते प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में मजदूरों को रोकने के लिए रिलीफ कैंप नहीं बनाए गए थे.

आपको बता दें कि नेपाल के लाखों मजदूर भारत में मजदूरी करने आते हैं और उधम सिंह नगर के खटीमा वही चंपावत के बनबसा और टनकपुर के रास्तों से आवागमन करते हैं. इसलिए लॉक डाउन के चलते सभी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से यहां आ गए हैं. प्रशासन को इन को रोकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. जिसके चलते खटीमा के बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे नेपाल सरकार से वार्ता कर नेपाल के सील बॉर्डर को खुलवाने की मांग की है. बाकी नेपाली नागरिक और प्रशासन परेशानियों से बच सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget