एक्सप्लोरर

अलग होने की अफवाहों को किया खारिज, कुशवाहा बोले- बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा

कुशवाहा ने कहा, "व्यक्तिगत कारणों से मैं रात्रिभोज में शामिल नहीं हुआ. पार्टी के अन्य कई लोग भोज में शामिल हुए थे." उन्होंने इस मामले पर हो रही राजनीति पर भी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके भोज में शामिल न होने को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?

पटना: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी की तरफ से गुरुवार को दिए गए रात्रि भोज में शामिल न होकर बिहार की सियासत गर्मा दी है. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि बिहार में एऩडीए एकजुट है और आगे भी रहेगा. रात्रि भोज के ठीक दूसरे दिन शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचे कुशवाहा ने आरएलएसपी के एनडीए से अलग होने की उठ रही अफवाहों का पुरजोर खंडन किया.

कुशवाहा ने कहा, "व्यक्तिगत कारणों से मैं रात्रिभोज में शामिल नहीं हुआ. पार्टी के अन्य कई लोग भोज में शामिल हुए थे." उन्होंने इस मामले पर हो रही राजनीति पर भी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके भोज में शामिल न होने को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा, "भोज में सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल नहीं हुए. उनसे तो कोई सवाल नहीं पूछ रहा है." उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है. कुशवाहा पटना हवाईअड्डे से सीधे रोहतास की ओर निकल गए.

गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से गुरुवार की रात एनडीए में शामिल घटक दलों के लिए 'मित्रता रात्रिभोज' का आयोजन किया गया था. इस भोज में मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान सहित आरएलएसपी और बीजेपी के कई नेताओं ने शिरकत की थी लेकिन उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं हुए. इसके बाद एनडीए में फूट की अफवाहों को और बल मिल गया.

गौरतलब है कि गुरुवार को आरएलएसपी के नेता और पूर्व मंत्री नागमणि ने कुशवाहा के नेतृत्व में एनडीए को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की नसीहत देते हुए कहा था कि केंद्रीय मंत्री के पास बीजेपी के बाद सबसे बड़ा जनाधार है. वैसे इस रणनीति को लोग आरएलएसपी का 'प्रेशर पॉलिटिक्स' भी बता रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget