एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: 'मिस्ट्री वुमन' मधु और नशे का इंजेक्शन लगाने वाला 'डॉक्टर' 5 दिनों की CBI रिमांड पर

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के उजागर होने के बाद से ही फरार चल रही मिस्ट्री वुमन मधु आखिरकार CBI के हत्थे चढ़ चुकी है. मंगलवार को मधु ने खुद ही CBI के सामने सरेंडर कर दिया.

पटना: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के उजागर होने के बाद से ही फरार चल रही मिस्ट्री वुमन मधु आखिरकार CBI के हत्थे चढ़ चुकी है. मंगलवार को मधु ने खुद ही CBI के सामने सरेंडर कर दिया. मधु बालिका गृह कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर की बेहद करीबी बताई जाती है. मधु से CBI की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने अश्विनी कुमार नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है जिसपर बालिका गृह की बच्चियों को नशे के इंजेक्शन देने का आरोप है.

आज CBI ने मधु और अश्विनी कुमार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया. छुट्टी होने की वजह से आज कोर्ट बंद था लेकिन पॉक्सो कोर्ट के जज ने अपने आवास पर CBI की याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों को 5 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है. 26 नवम्बर को दोनों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां इस बात पर फैसला होगा कि क्या इन दोनों की रिमांड बढ़ाई जाए या फिर इन्हें जेल भेज दिया जाए. फिलहाल अगले 5 दिन CBI इन दोनों से ही बालिका गृह कांड से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी और बच्चियों के साथ हुए यौन अत्याचार की परत-दर-परत पड़ताल करेगी.

अश्विनी कुमार नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है वो खुद को डॉक्टर बताता था. लेकिन जब एबीपी न्यूज़ ने इस बाबत सवाल किया तो उसने साफ किया कि वो कोई डॉक्टर नहीं है और उसके पास डॉक्टरी की कोई डिग्री भी नहीं है. हालांकि उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया. अश्विनी कुमार ने दावा किया कि उसका बालिका गृह से कोई लेना-देना नहीं है. यहां तक कि वो कभी भी बालिका गृह नहीं गया. उसने दावा किया कि वो सिर्फ ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ के लिए HIV-AIDS का टारगेट इंटरवेंशन का काम करता जो करीब 2 साल तक चला और फरवरी 2012 में ही बंद हो चुका है.

वहीं इस कांड की मिस्ट्री वुमन मधु ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि वो पिछले पांच महीने से बिहार में ही थी, वो पुलिस या CBI की तरफ से किसी तरह की नोटिस-वारंट या फॉर्मल इनफार्मेशन का इंतज़ार कर रही थी. मधु के मुताबिक वो लगातार अखबार फॉलो कर रही थी. लेकिन CBI जिस तरह से उसके परिवार को परेशान कर रही थी उससे तंग आकर वो खुद ही CBI के सामने आ गई. मधु ने दावा किया कि उसका नाम किसी भी FIR में दर्ज नहीं है. बालिका गृह की किसी भी लड़की ने उसका नाम नहीं लिया और न ही वो किसी भी तरह से बालिका गृह से जुड़ी हुई थी. मधु ने कहा कि उसे विधिवत कानूनी तरीके से नहीं ढूंढा जा रहा था इसलिए वो सामने नहीं आ रही थी.

मधु ने आरोप लगाया कि उसे फंसाने के लिए किसी अंजान शख्स ने लेटर लिखा था जिसमें उसपर कुछ आरोप लगाए गए थे और उसी आधार पर उसपर कार्रवाई की जा रही है. मधु ने बताया कि उसे भरोसा दिया गया है कि उसे वो लेटर दिखाया जाएगा ताकि वो पहचान सके ये लेटर किसने लिखा होगा. मधु के मुताबिक 2009 में एक प्रोजेक्ट प्रपोजल अप्लाई हुआ था जिसमें उसका नाम ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ में बतौर प्रमोटर दे दिया गया था, जबकि वो उस एनजीओ की एग्जीक्यूटिव बॉडी में भी नहीं है.

हालांकि मधु ने स्वीकार किया कि वो पहले ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ के लिए एड्स कंट्रोल का काम करती थी. लेकिन साथ ही ये भी दावा किया कि अब उसका काम अलग होता है. मधु ने बताया कि वो ब्रजेश ठाकुर के उर्दू अखबार हालात-ए-बिहार के लिए आर्टिकल लिखती थी. इतना ही नहीं जब वो नवीं क्लास में थी तब से उनके लिए आर्टिकल लिखती रही है. मधु ने साफ कहा कि उसका बालिका गृह या ब्रजेश ठाकुर के घर आना-जाना नहीं था. हालांकि उसने स्वीकार किया कि वो ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ से जरूर जुड़ी हुई थी. वो एनजीओ में कागजी काम देखती थी. लेकिन मधु के मुताबिक ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ के अलावा वो और भी कई एनजीओ से जुड़ी हुई थी.

मधु से जब ये सवाल किया गया कि क्या बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण होता था तो मधु ने खुद को इससे अनजान बताया और कहा कि इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो वो भी उसकी निंदा करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget