एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल समेत 12 संपत्तियां होंगी जब्त

बता दें कि मुजफ्फपुर शेल्टर होम में रहने वाली 42 में 34 बच्चियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई थी. इस शेल्टर होम का संचालक ब्रजेश ठाकुर फिलहाल पंजाब के पटियाला जेल में बंद है.

नई दिल्ली: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर शिकंजा कसता ही जा रहा है. ईडी ने मंगलवार को ब्रजेश ठाकुर के बालिका गृह कार्यालय और होटल समेत कुल 12 संपत्तियों पर पर्चा चिपका कर यह एलान कर दिया कि इन संपत्तियों को जप्त किया जा रहा है. एनजीओ के माध्यम से सरकार के पैसे का बंदरबांट कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करनेवाला ब्रजेश ठाकुर बलिकागृह मामले में पंजाब के पटियाला जेल में बंद है.

बता दें कि मार्च 2019 में ईडी ने ब्रजेश ठाकुर के 23 भूखंड और तीन वाहनों समेत 7.30 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की थी. ईडी ने 26 भूखंड, तीन वाहन, 37 खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसियों में निवेश को मिलाकर कुल 7.30 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की थी. ये संपत्तियां आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके परिवार की थी.

मुजफ्फपुर के शेल्टर होम में 34 बच्चियों के साथ यौन शोषण की बात सामने आई थी. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की रिपोर्ट में पहली बार ये मामला प्रकाश में आया था. यह रिपोर्ट अप्रैल 2018 में राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग को सौंपी गई थी. मामले के सामने आने के बाद जुलाई 2018 में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की और फिर जांच एजेंसी ने इसे अपने हाथ में ले लिया. पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर उसकी करीबी मधु समेत कई लोग सीबीआई जांच के बाद जेल में बंद हैं. शेल्टर होट चलाने वाले ब्रजेश ठाकुर समेत 11 लोगों के खिलाफ मई 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

जांच के दौरान ये पता चला था कि तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर और ब्रजेश ठाकुर के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई थी. इस तथ्य के सामने आने के बाद नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी. बाद में मंत्री पद से मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
'ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं', कंगना रनौत पर भड़के मंत्री
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget