एक्सप्लोरर

मिशन यूपी 2017: वार रूम से हेलीकॉप्टर तक अखिलेश यादव

लखनऊ: अखिलेश यादव का चुनाव निशान क्या होगा ? अभी तय नहीं है. क्या वे समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' को बचा पाएंगे ? इसपर अभी चुनाव आयोग का फैसला आना बाकी है. कांग्रेस के साथ टीम अखिलेश के गठबंधन का भी एलान नहीं हुआ है. लेकिन प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक टीम अखिलेश ने तैयार कर लिया है. वार रूम तो शुरू हो गया है लेकिन प्रशांत किशोर से 'ज्ञान' लेने के बाद ये काम करने लगेगा.

Akhilesh yadav, BJP, BSP, Congress, mulayam singh yadav, Rahul Gandhi, ramgopal yadav, samajwadi party, shivpal yadav, SP, up election 2017

एक दिन में दो चुनावी सभाएं करेंगे अखिलेश यादव

यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग के लिए 11 फरवरी से पर्चे भरे जाएंगे. अखिलेश ने चुनाव प्रचार के लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है.

19 जनवरी को आगरा से वे चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. उसी दिन उनकी अलीगढ में भी रैली है. अखिलेश यादव एक दिन में कम से कम दो चुनावी सभाएं करेंगे. बाद में ये संख्या बढ़ कर तीन और चार भी हो सकती है.

चुनाव प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक का काम देखेगी ये टीम

अखिलेश यादव ने अपने करीबी पचास नेताओं की एक कोर टीम बनायी है. इसमे पच्चीस तो एमएलसी हैं और बाकी यूथ विंग के नेता. एक-एक ज़िले में दो नेताओं की टीम लगाई गयी है.

यही टीम अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक का काम देखेगी. जब एक चरण का चुनाव ख़त्म हो जाएगा तो दूसरे चरण में ये टीम जुट जाएगी. तूफानी चुनावी दौरे के लिए उन्नीस हेलीकॉप्टर किराये पर लिए गए है. अखिलेश के साथ साथ उनकी सांसद पत्नी डिम्पल भी चुनाव प्रचार करेंगी.

मिशन यूपी 2017: वार रूम से हेलीकॉप्टर तक अखिलेश यादव

चुनावी गठबंधन के बाद होगा एलान

अखिलेश यादब कब, कहां और कैसे राहुल गांधी के साथ प्रचार करेंगे. अभी तय नहीं हुआ है. दोनों के बीच चुनावी गठबंधन के बाद इसका एलान होगा.

प्रियंका गांधी और डिम्पल यादव के मंच साझा करने पर बात बन गयी है. लेकिन कैसे, कब और कहां-कहां ? अभी तय होना बाकी है.

वार रूम को बेहतर बनाने के लिए प्रशांत किशोर से ली जाएगी मदद

टीम अखिलेश के दो-दो वार रूम शुरू हो गए है. एक लोहिया ट्रस्ट में चल रहा है तो दूसरा जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के ऑफिस में. लेकिन खबर ये है कि इसे बेहतर बनाने के लिए पीके यानी प्रशांत किशोर की भी मदद ली जाएगी.

प्रशांत किशोर से राय मशविरे के बाद टीम अखिलेश का वार रूम काम करने लगेगा. अखिलेश के समर्थक नौजवानों के बीच टीशर्ट और कैप बांटे जाएंगे. बस इन्तजार इस पर चुनाव चिन्ह प्रिंट कराने का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget