एक्सप्लोरर

लॉकडाउन की वजह से पहाड़ों में फंसे इंग्लैंड के माइकल, उठा रहे हैं पहाड़ी जीवन का आनंद

इंग्लैंड के रहने वाले माइकल लॉकडाउन से पहले भारत घूमने आए थे. इसी बीच कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का एलान हुआ और माइकल उत्तरकाशी में फंस गए.

देहरादूनः उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे संग्राली गांव में लॉकडाउन के दौरान फंसे इंग्लैंड निवासी माइकल पहाड़ी जीवन शैली का आनंद ले रहे हैं. माइकल यहां इन शांत वादियों में बीते दो महीने से बिंबलेश्वर मंदिर में योग अभ्यास के साथ-साथ संग्राली गांव के बच्चों को पढ़ाने, बाल काटने सहित खेतों में भी ग्रामीणों के साथ उनका हाथ बंटा रहे हैं.

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर स्थित देवदार के पेड़ों के बीच बसा है संग्राली गांव. गांव के निकट ही बिंबलेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है. इंग्लैंड निवासी माइकल एडवर्डस बीती 28 जनवरी को भारत घूमने आए थे और ऋषिकेश होते हुए मार्च के महीने उत्तरकाशी पहुंचे थे.

माइकल कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण संग्राली गांव में स्थित बिंबलेश्वर मंदिर में ही फंस गए. माइकल को यहां लंबा समय बिताने का अवसर मिला. इस अवसर का लाभ उठाते हुए माइकल पहाडों पर बेहतर तरीके से जिंदगी जी रहे हैं. यहां उन्होंने लॉकडाउन में ग्रामीण बच्चों को पढ़ाने, बच्चों के बाल काटने और मंदिर के आसपास साफ सफाई कर स्वच्छता का भी सन्देश दिया. माइकल ग्रामीणों के साथ पहाड़ी जीवन शैली में पूरी तरह से रम गए हैं.

लॉकडाउन की वजह से पहाड़ों में फंसे इंग्लैंड के माइकल, उठा रहे हैं पहाड़ी जीवन का आनंद

माइकल कहते हैं कि पहाड़ की शांत एवं सुंदर वादियों में जीवन जीने का अपना अलग ही आनंद है. यहां स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है. उन्हें इन शांत वादियों में जो समय बिताने का अवसर मिला है वह उन्हें हमेशा याद रहेगा. यह जीवन के महत्वपूर्ण और बेहतर क्षणों में शामिल है. उन्होंने कहा कि पहाड़ी लाइफ स्टाइल में ही जीवन जीने का असली आनंद है. वहीं, ग्रामीण भी माइकल से काफी प्रभावित और खुश हैं.

गंगाजल के ज़रिये कोरोना के इलाज का दावा, ICMR ने लिया प्रेजेंटेशन, NMCG ने भी दिखाई दिलचस्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget