एक्सप्लोरर

INDvsPAK मैच आज, भुवनेश्वर कुमार के पिता ने गिनाई टीम की खूबियां

भुवनेश्वर के पिता ने कहा कि हमारी टीम मजबूत है, हमारे पास अच्छे बल्लेबाज और बॉलर हैं. वहीं भुवनेश्वर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो टीम का एक मजबूत हिस्सा है और वो मैच में भारत को जिताने के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगा. पूरी टीम भारत को मैच जिताने का दम रखती है.

मेरठ: दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच आज शाम 5 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. चारो तरफ मैच को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. मैच के पहले भुवनेश्वर कुमार के पिता ने अपने बेटे और टीम इंडिया के नाम एक संदेश दिया है.

भुवी के पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ा है और इस मैच में भी पाकिस्तान की पराजय होगी. उन्होंने कहा कि एक से एक मजबूत बॉलर और बल्लेबाज टीम इंडिया के पास हैं. विराट कोहली की गैरहाजिरी में उनकी कमी तो खलेगी, लेकिन उनके बगैर भी टीम इंडिया के मजबूत और दमदार खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया को जितायेंगे. टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए सक्षम है.

एशिया किक्रेट कप में दुबई में आज खेले जा रहे भारत-पाक मुकाबले के लिए देश की ओर से प्रशंसकों की दुआऐं सुबह से जारी है.  टीम इंडिया के खिलाड़ियों के परिजन भी टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. मेरठ के निवासी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के परिजनों ने आज सुबह से ही टीम इंडिया की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.

भुवी की मां इन्द्रेश सिंह की आंखों में खुशी के आंसू है. उन्होंने भुवी के बेहतर प्रदर्शन की दुआ के साथ आज सुबह से ही ईश्वर की आराधना शुरू की है. भुवी की मां कहती है कि आज सुबह से इस मुकाबले के लिए बेसब्री है और बैचेनी भी. हम दुआ कर रहे हैं, देखते है क्या होता है. टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि विराट की कमी तो जरूर खलेगी लेकिन हमारे बॉलर और बल्लेबाज बहुत अच्छे हैं.

भुवी के प्रदर्शन को लेकर किये गये सवाल पर उन्होने कहा कि भुवी से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है और मुझे विश्वास है कि वह करेगा भी. टीम इंडिया के लिए दुआ है कि वह अच्छा प्रदर्शन करे औऱ पाकिस्तान पर जीत हासिल करके दिखाये.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है क्योंकि जहां भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी उसकी सबसे बड़ी ताकत है वहीं पाकिस्तान की गेंदबाज़ी दमदार है. भले ही भारतीय टीम कप्तान विराट के बिना ही मैदान पर उतर रही हो. लेकिन शिखर धवन की फॉर्म में वापसी और उनके अलावा रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक के रूप में कई धुरंधर बल्लेबाज़ मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget