एक्सप्लोरर

लखनऊ के साथ साथ दिल्ली में भी मनेगा बीएसी सुप्रीमो मायावती का बर्थ डे

बीएसपी प्रमुख मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन वह अपने कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों से मिलती हैं.

नई दिल्लीः बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन इस बार लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा. 15 जनवरी को सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा. दोपहर बाद वह दिल्ली चली जाएंगी. वहां जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. करीब साढ़े तीन महीने बाद लखनऊ पहुंची मायावती चुनावी मूड में दिखीं. उन्होंने आते ही भाईचारा कमिटियों की बैठक ली. उसके बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों से एक-एक करके मुलाकात की. सभी को अभी से चुनाव तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए.

बीएसपी प्रमुख मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन वह अपने कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों से मिलती हैं. यहीं पर अपनी लिखी हुई पुस्तक 'मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा' का लोकार्पण करती हैं. इसके अलावा प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर भी उनका जन्मदिन मनाया जाता है. वहां पर पार्टी के जोनल स्तर के नेता पहुंचते हैं. गरीबों को भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान बांटते हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले पड़ रहे जन्मदिन पर सभी की निगाह है. माना जा रहा है कि मायावती जन्मदिन पर गठबंधन पर स्थिति साफ कर सकती हैं. वह लोकसभा चुनाव अभियान और रैलियों का भी ऐलान कर सकती हैं. वह अपने जन्मदिन 15 जनवरी तक लखनऊ में ही रहेंगी. सूत्रों का कहना है कि मायावती इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी बैठक कर सकती हैं. इसमें सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगी. खासतौर से यह जानने की कोशिश होगी कि कहां पर एसपी उम्मीदवार को उतारा जाए और कहां बीएसपी प्रत्याशी. इसके अलावा आरएलडी या अन्य किसी छोटे दल को गठबंधन में शामिल करना है तो उसको कितनी और कौन सी सीट दी जाए. इस बीच वह लगातार अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेंगी.

मायावती करीब साढ़े तीन महीने बाद गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ स्थित अपने बंगले पर पहुंचीं. यहां सबसे पहले उन्होंने भाईचारा कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के साथ अभी से बैठकें कर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए. कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पार्टी में सुनिश्चित कराई जाए. खासकर युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी पदों पर जगह दी जाए. उसके बाद पार्टी के सभी विधायक और पूर्व विधायक मायावती से मिले. सभी से हालचाल लिया.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बसपा के सहयोगी दलों सपा, जेडीएस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, इनेलो, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को भी जन्मदिन में शामिल होने का न्योता दिया गया है. गुरुवार को हुई बैठक में तय किया गया कि इन सभी से दिल्ली में मुलाकात ठीक रहेगी. वहां से सभी पार्टियों की एकजुटता यही वजह है कि जन्मदिन लखनऊ के अलावा दिल्ली में भी मनाने का निर्णय लिया गया है. मायावती लखनऊ में जन्मदिन मनाने के बाद दिल्ली के लिए निकल जायेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget