एक्सप्लोरर

यूपी: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- ‘मायावती को फिर से सीएम बनने के लिए दोबारा जन्म लेना होगा’

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं. इतना ही नहीं, वे डॉक्टरों को 'राक्षस' और पत्रकारों को 'दलाल' बोल चुके हैं.

लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए अब दोबारा जन्म लेना होगा. मायावती तीन बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं हैं.

मायावती BJP के सहयोग से सीएम बनीं- सुरेंद्र

सुरेंद्र सिंह ने कहा है, ‘’मायावती बीजेपी की वजह से तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और बीजेपी का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर बीजेपी ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं. मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा."

इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’सोनिया गांधी को राज धर्म' का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है.’’

अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं सुरेंद्र

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने  एक बयान में कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं. इतना ही नहीं, वे डॉक्टरों को 'राक्षस' और पत्रकारों को 'दलाल' बोल चुके हैं. हिंदू धर्म बचाने के लिए सुरेंद्र हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील भी कर चुके हैं. हलांकि, बीजेपी लगातार उनके बयानों को नजरअंदाज करती आई है.

मुस्लिम आबादी हिन्दुओं के बराबर हुई तो हिंदुत्व नहीं बचेगा- सुरेंद्र

वहीं, एक दिन पहले सुरेन्द्र सिंह ने भारत की जनसंख्या को लेकर भी विवादित बयान दिया था. सुरेंद्र सिंह ने कहा था, ‘’भारत की धरती पर अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून का निर्माण नहीं हुआ तो आगे आने वाले 50 साल बाद भारत मे भी हिंदुत्व सुरक्षित नहीं रहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’जहां-जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां पर मुस्लिम आतंकियों और मुस्लिम आक्रामक लोगों का जुल्म चल रहा है. जिस दिन मुस्लिम आबादी हिन्दुओं के बराबर हो जाएगी, उस दिन भारत में हिंदुत्व को बचाना कठिन हो जाएगा.’’

यह भी पढ़ें-

कश्मीर दौरे के बाद EU सांसदों ने कहा, ‘कश्मीर को अफगानिस्तान बनते नहीं देखना, विकास चाहते हैं यहां के लोग’

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान: कुपवाड़ा में की जबरदस्त फायरिंग, एक नागरिक की मौत, 7 घायल

दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, पराली न जलाने वाले किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देगी हरियाणा सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget