एक्सप्लोरर

यूपी: अफसरों के कामकाज से नाराज हैं बीजेपी के नेता, डिप्टी सीएम बोले- सुधर जाएं अफसर

योगी राज में बीजेपी के नेता अफसरों से नाराज चल रहे हैं. लखनऊ से लेकर हर जिले में पार्टी नेताओं की यही शिकायत है. अफसरों का कामकाज न तो सांसदों को, न ही विधायकों को भा रहा है.

लखनऊ: योगी राज में बीजेपी के नेता अफसरों से नाराज चल रहे हैं. लखनऊ से लेकर हर जिले में पार्टी नेताओं की यही शिकायत है. अफसरों का कामकाज न तो सांसदों को, न ही विधायकों को भा रहा है. लेकिन अब तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी ग़ुस्सा सातवें आसमान पर है. अधिकारियों के कामकाज से नाराज मौर्य कुछ देर पहले ट्वीट किया है. वे लिखते हैं, “पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिन रात मेहनत कर सरकार बनाई है, सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं ईमानदारी के साथ जन सेवा करने के लिए बनाई है. कुछ अधिकारी पद का दुरूपयोग कर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे लोग सुधार लायें.” यूपी सरकार में नंबर दो के मंत्री की ऐसी राय है तो सोचिए बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं की क्या हालत होगी?

कुछ दिनों पहले ही बीजेपी के सांसद छोटेलाल खैरवार ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी. उन्होंने चिट्ठी लिख कर और योगी से मिल कर अपने जिले के डीएम के कामकाज पर एतराज जताया था. बदायूं के चार बीजेपी विधायकों ने भी सीएम को ख़त लिख कर शिकायतें की है. ये हाल कमोबेश यूपी के सभी जिलों का है. हर दिन कहीं न कहीं सीएम ऑफिस से लेकर बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों तक ये बातें पहुंच रही हैं. पार्टी के नेता तो अब मंच से खुल कर अफसरों को भला बुरा कह रहे हैं. कुछ ने तो अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बांदा के विधायक प्रदेश प्रजापति ने तो जल निगम के एक इंजीनियर को नोटों की माला तक पहना दी.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बारे में पता है. पिछले हफ्ते जब वे लखनऊ आए थे तो इस मुद्दे पर बैठक भी हुई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के यूपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी इस मीटींग में मौजूद थे. इसके बाद राज्य के चीफ़ सेक्रेटरी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने अफसरों से जन प्रतिनिधियों को उचित सम्मान देने का आदेश दिया.

लोक सभा चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर नहीं हुई तो फिर पार्टी को लेने के देने पड़ सकते हैं. इसीलिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है. वे जनता से भी संवाद कर रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी. लखनऊ में पार्टी ऑफिस में मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं से मिलना बंद कर दिया था. राज्य में सरकार बनने के बाद हर दिन किसी न किसी मंत्री की ड्यूटी लगी रहती थी. लेकिन कुछ ही महीनों बाद ये बंद हो गया. लेकिन अब फिर से 24 अप्रैल से मंत्री पार्टी ऑफिसों में बैठने लगे हैं, कार्यकर्ताओं से मिलने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget