एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: महाराष्ट्र सरकार का चीन को कड़ा संदेश, तीन कंपनियों से किया 5000 करोड़ का करार होल्ड पर डाला

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने तीन चीनी कंपनी GMW (ग्रेट वॉल मोटर्ज़), PMI इलेक्ट्रो मोबिलिटी और FOTON (China), HELGI Engineering के साथ करार किया था, जिसे अब होल्ड पर डाल दिया गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र की महाविकास गठबंधन की सरकार ने चीन को एक बहुत बड़ा झटका दिया है. महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने तीन चीनी कंपनियों के साथ किए 5000 करोड़ रुपये के करार को होल्ड करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया है कि हमारे वीर जवानों की शहादत और देशप्रेम के आगे कुछ मायने नहीं रखता.

कोरोना से बने आर्थिक संकट से उबरने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में मुंबई में हुए मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0 इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था. इस मीट में महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने तीन चीनी कंपनी GMW (ग्रेट वॉल मोटर्ज़), PMI इलेक्ट्रो मोबिलिटी और FOTON (China), HELGI Engineering के साथ करार किया. ये तीनों कंपनियां 5000 करोड़ रुपये का महाराष्ट्र में निवेश करने जा रही थीं. ये करार बीते सोमवार को हुआ था. मंगलवार को भारत सीमा विवाद में 20 जवानों की शहादत की खबर आई और महाराष्ट्र सरकार ने फौरन देशहित में ये एग्रीमेंट आगे ना ले जाने का निर्णय लिया.

राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी, "ये तीनों करार गलवान घाटी में हमारे जवानों पर हुए हमले से पहले हुए थे. जवानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार से सलाह मशविरा करके हमने इस प्रोजेक्ट को होल्ड करने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से भविष्य में चीनी कंपनियों के साथ कोई भी करार नहीं करने की सूचना दी है. हम इस मामले पर केंद्र सरकार के साथ हैं."

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को हुए ऑनलाइन इन्वेस्टर मीट में कुल 12 MOU साइन किए गए थे. जिनमें चीन के अलावा सिंगापुर, अमरिका, साउथ कोरिया जैसे देशों की कंपनियां भी थीं. ठाकरे सरकार चीन की तीन कंपनियों के छोड़कर अन्य 9 कंपनियों के साथ हुए एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने वाली है.

सराकर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन चीनी कंपनियों के साथ करार करार किया गया था, उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

GMW (ग्रेट वॉल मोटर्ज़) कंपनी के साथ पुणे, तलेगांव में 3770 करोड़ का ऑटोमोबाइल प्लांट का एग्रीमेंट.

PMI इलेक्ट्रो मोबिलिटी और Foton (China) के साथ 1000 करोड़ का पुणे के तलेगांव में प्रोजेक्ट.

HELGI engineering के साथ पुणे के तलेगांव में ही ढाई सौ करोड़ के प्रोजेकट के लिए करार.

ठाकरे सरकार का ये निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक के बाद आ रहा है. इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वो और पूरा देश उनके साथ है. उद्धव ठाकरे ने कहा था, "भारत शांति चाहता है. इसका मतलब ये नहीं की हम कमजोर हैं. भारत मज़बूत है, मजबूर नहीं. हमारी सरकार में मुंह तोड़ जवाब देने की काबीलियत है. हम सब एक हैं. हम सरकार के साथ हैं. हम प्रधानमंत्री के साथ हैं. हम हमारे जवान और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं."

चीन की आर्थिक मोर्चे पर घेराबंदी करने के लिए देश के हर कोने से चीनी सामान का बहिष्कार हो रहा है. चीनी सामान हो या चीनी कंपनियां सभी का देश निकाला हो रहा है. ऐसे में ठाकरे सरकार के इस कदम में भी ये बता दिया गया है कि हमारे लिए हमारा देश और हमारे सैनिकों का बलिदान सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें:

चीन का पक्का इलाज क्या है? दिल्ली के साउथ ब्लॉक में चल रही है सेना कमांडर्स की बैठक  

जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान की LOC पर गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget