एक्सप्लोरर

ओपिनियन पोल: मध्य प्रदेश में टूटेगा कांग्रेस का वनवास, बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

Madhya Pradesh (MP) Election Opinion Polls: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं.

Madhya Pradesh (MP) Election Opinion Polls: एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार वनवास खत्म करके कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 117 तो बीजेपी को 106 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के हिस्से सात सीटें मिलती दिख रही हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 और लोकसभा की 29 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 सीटों और कांग्रेस ने सिर्फ दो सीटों पर कब्जा किया था. शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर 2005 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. विधानसभा में किसे कितने वोट ? बीजेपी- 40% कांग्रेस- 42% अन्य- 18 % एबीपी न्यूज सीवोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. लेकिन बीजेपी पर कांग्रेस दो प्रतिशत वोट के साथ बढ़त बनाती दिख रही है. अन्य के हिस्से 18 प्रतिशत वोट आने की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बन सकती है कांग्रेस की बहुमत की सरकार- एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे किसे कितनी सीट ? कुल सीट- 230 बीजेपी- 106 कांग्रेस- 117 अन्य- 7 एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बन सकती है. कांग्रेस को 117 तो बीजेपी को 106 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के हिस्से सात सीटें मिलती दिख रही हैं. 2013 के नतीजों के आधार पर देखें बीजेपी को 59 सीटों का नुकसान हो रहा है. ओपिनियन पोल: रमन सिंह के हाथ से जाएगा छत्तीसगढ़, बहुमत के साथ सत्ता में आएगी कांग्रेस सीएम की पसंद कौन ? शिवराज सिंह चौहान- 42 % ज्योतिरादित्य सिंधिया 30% कमलनाथ 7% एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में सीएम के रूप में शिवराज सिंह चौहान लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. शिवराज सिंह चौहान को 42 प्रतिशत तो कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 30 प्रतिशत लोग अपनी पसंद बता रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सीएम के रूप में महज 7 प्रतिशत लोग अपनी पसंद बता रहे हैं. ओपिनियन पोल: राजस्थान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, भारी वोटों से जीतेगी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसे कितने वोट ? बीजेपी- 46% कांग्रेस- 39% अन्य- 15 % विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावनाएं हैं लेकिन एबीपी न्यूज- सी वोटर सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में लोगों की पहली पसंद बीजेपी है. केंद्र में 46 प्रतिशत लोग बीजेपी को फिर मौका देना चाहते हैं तो कांग्रेस को 39 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं. अन्य के हिस्से 15 प्रतिशत समर्थन आने की संभावनाएं हैं. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2014 की तुलना में बीजेपी को नुकसान हो रहा है. अर्थात 2014 जैसे लहर बीजेपी के पक्ष में नहीं है. 2014 में बीजेपी को यहां 54 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला. कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि उसे चार प्रतिशत फायदा हो रहा है लेकिन फिर भी बीजेपी काफी आगे है. पीएम की पसंद कौन ? मोदी 54% राहुल 25% प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम के रूप में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं. राज्य के 54 प्रतिशत लोग पीएम मोदी को दोबारा मौका देना चाहते हैं वहीं, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में 25 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं.

कैसे हुआ सर्वे?

तीनों राज्यों में 27 हजार 968 लोगों से बात की गई है. तीनों राज्यों की सभी 65 लोकसभा सीटों पर सर्वे हुआ है. 1 जून से 10 अगस्त के बीच तीनों राज्यों में सर्वे हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget