एक्सप्लोरर

सर्वे: छत्तीसगढ़, राजस्थान में ढह जाएगा BJP का किला, MP में बरकरार रहेगा शिवराज का राज

विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: टाइम्स नाउ-सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ बीजेपी को झटका लग सकता है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से वापसी कर सकती है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव फतह के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-कांग्रेस में जोर-आजमाइश जारी है. हिंदी पट्टी के तीनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी सत्तारूढ़ है. लेकिन ओपिनियन पोल में बीजेपी का किला दड़कता दिखाई दे रहा है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के बाद अब टाइम्स नाउ-सी वोटर में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

ताजा सर्वे की मानी जाए तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता बीजेपी के हाथ से निकल सकती है. इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी हो सकती है. सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज का राज बरकरार रह सकता है. कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है. वहीं राजस्थान की कमान पिछले पांच सालों से बीजेपी के हाथ में है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव टाइम्स नाउ-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा की कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 129, बीजेपी को 63 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती है. राजस्थान में सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है. यानि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी हो सकती है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के हाथों से सत्ता छिन सकती है. राज्य की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस का 47 सीटों पर कब्जा हो सकता है. बीजेपी को 39 और अन्य को चार सीटें मिल सकती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी की लगातार चौथे बार सरकार बन सकती है. कुल 230 सीटों में से बीजेपी 126, कांग्रेस 97 और अन्य की सात सीटों पर जीत हो सकती है. मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है. सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी को सीटों का नुकसान हो सकता है. मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी के 166 और कांग्रेस के 57 विधायक हैं.

टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक ही अगर परिणाम आए तो बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी देखा जाएगा.

नितिन गडकरी ने कहा- सत्ता में आने के लिए हमने लंबे-लंबे वायदे किए थे, राहुल बोले- सही फरमाया है

नोटबंदी और GST ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया: राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget