एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: चुनाव आते ही राम नाम का कटोरा लेकर घूमना शुरू कर देती है बीजेपी- राज बब्बर

अभिनय से राजनीति में आए बब्बर ने कहा, "बीजेपी ने भगवान राम को कभी आस्था की नजर से नहीं देखा. जब भी कहीं चुनाव होते हैं, बीजेपी राम नाम का कटोरा लेकर घूमना शुरू कर देती है."

इंदौर: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही बीजेपी इसके नाम पर मतदाताओं को ठगने की कोशिश शुरू कर देती है. अभिनय से राजनीति में आए बब्बर ने कहा, "बीजेपी ने भगवान राम को कभी आस्था की नजर से नहीं देखा. जब भी कहीं चुनाव होते हैं, बीजेपी राम नाम का कटोरा लेकर घूमना शुरू कर देती है."

उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी की ठगी की कोशिशों को मतदाताओं ने पहचान लिया है. बीजेपी कहती है- मंदिर हम बनायेंगे, लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे. लोग समझ चुके हैं कि उनके (बीजेपी नेताओं के) मुंह में राम और बगल में छुरी है."

बब्बर ने एक सवाल पर कहा, "कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का न तो कभी विरोध किया है, न ही आगे करेगी." उन्होंने कहा, "सब लोग चाहते हैं कि भगवान राम का मंदिर बने. मुझे तो लगता है कि अब मुसलमान भी चाह रहे हैं कि यह मंदिर बने. लेकिन चूंकि संबंधित मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है. इसलिये शीर्ष अदालत ही फैसला करेगी कि यह मंदिर कहां बनेगा."

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी की आयोजित हालिया सभाओं में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले किये थे. इसपर पलटवार करते हुए बब्बर ने कहा, "जो व्यक्ति मंदिर छोड़कर राजनीति में चला आया है, उसके बारे में भला क्या कहा जाये. आदित्यनाथ से पूछा जाना चाहिये कि क्या वह अपने गेरुआ वस्त्रों की गरिमा को निभा रहे हैं?"

राजस्थान: सचिन पायलट को टोंक के नवाब ने दिया खुला समर्थन, नवाब खानदान में हैं 8,500 सदस्य

अक्सर बागी तेवर दिखाने वाले बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदा सियासी स्थिति को लेकर किये गये सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, "बीजेपी ने सिन्हा के सम्मान को ठेस पहुंचायी है. बीजेपी के अंदर मौजूद छद्म नेता उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget